यातायात सुरक्षा की शिक्षा : अनुराग अकेडमी में बच्चों ने सीखी ट्रैवल मेनिया एक्टिविटी..


हल्द्वानी में आज, पीली कोठी रोड स्थित नीलकंठ विहार के अनुराग अकादमी में आयोजित ट्रैवल मेनिया एक्टिविटी में बच्चों को यातायात संसाधनों और सड़क सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई।
इस विशेष कार्यक्रम में बच्चों ने रेल मार्ग, वायु मार्ग और सड़क मार्ग के बारे में जाना और समझा कि किन संसाधनों से किस मार्ग पर यात्रा की जा सकती है। साथ ही, उन्हें लाल, पीली और हरी बत्तियों के महत्व के बारे में बताया गया।
बच्चों को यह भी सिखाया गया कि कब ज़ेब्रा क्रॉसिंग का सही तरीके से उपयोग करना है और सड़क के दूसरी ओर कैसे जाना है। विद्यालय की प्रधानाचार्य, प्रकृति माथुर ने बच्चों को यातायात नियमों की महत्ता समझाई।
शिक्षिकाओं, मधुबाला और भावना जोशी ने बच्चों को ज़ेब्रा क्रॉसिंग के कटआउट बनाकर उनका सही तरीके से उपयोग करने की विधि सिखाई। इस तरह की एक्टिविटी ने बच्चों को यातायात सुरक्षा के प्रति जागरूक किया और उन्हें सड़क पर सुरक्षित तरीके से चलने के महत्वपूर्ण नियमों से अवगत कराया।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Nainital_सात साल की शादी, संतान न होने से बढ़ती गई दूरियां, पति ने फांसी लगा ली..
उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल_ IAS – PCS के तबादले
NGT सदस्य सचिव का बड़ा निर्देश, नैनीझील को फीड करने वाली वॉटर बॉडी होंगी खाली
Haldwani – शराब की दुकान में भड़की आग, करोड़ों की बोतलें खाक..Video
बड़ा हादसा : अलकनंदा में गिरी इनोवा, तीन की मौत_लापता लोगों की तलाश जारी