Ad

नैनीताल : पुलिस की वर्दी का गलत इस्तेमाल करने वाली महिला के खिलाफ सख्त कार्रवाई

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

Nainital : एमएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने सोशल मीडिया पर गलत तरीके से फेमस होने और पैसे कमाने के लालच में वर्दी का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कड़ी में, थाना कालाढूंगी क्षेत्र में एक महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जिसने उत्तराखंड पुलिस की वर्दी पहनकर अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए थे।

ADVERTISEMENTSAd

महिला ने अपनी वर्दी अमेजन से मंगवाई थी और यूट्यूब व इंस्टाग्राम पर अनुचित वीडियो अपलोड किए, जो पुलिस की छवि को नुकसान पहुंचा रहे थे। एसएसपी प्रहलाद मीणा के निर्देश पर, थानाध्यक्ष पंकज जोशी ने महिला के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 204 और 205 के तहत मामला दर्ज किया और महिला की सभी आपत्तिजनक पोस्ट हटवाए गए।

पूछताछ में महिला ने स्वीकार किया कि उसने यह वर्दी सोशल मीडिया पर फेमस होने और ज्यादा पैसे कमाने के लालच में मंगवाई थी। एसएसपी मीणा ने आम जनता से अपील की है कि कोई भी व्यक्ति इस तरह की अवैध गतिविधियों में शामिल न हो, क्योंकि ऐसे मामलों में कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page