उल्लास और भाईचारे के साथ मनाएं रंगोत्सव : डीएम रयाल


“रंगों में जिम्मेदारी, उल्लास में मर्यादा” रंगोत्सव की डीएम और कमिश्नर ने दी बधाई
हल्द्वानी।
होली के पावन अवसर पर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जनपदवासियों को रंगोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए आपसी भाईचारे, प्रेम और सामाजिक मर्यादाओं के पालन का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि यह रंगों का त्योहार सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और एकता के रंग भरे।
डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि होली शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाई जाए। परिवहन, आबकारी और पुलिस विभाग को लगातार चेकिंग अभियान चलाने के आदेश दिए गए हैं, ताकि जनपद में नशामुक्त और सुरक्षित होली सुनिश्चित की जा सके।
वहीं, आयुक्त/सचिव (मुख्यमंत्री) दीपक रावत ने मंडलवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। उन्होंने सभी नागरिकों से शांति और मर्यादा के साथ पर्व मनाने की अपील की।
आयुक्त ने कुमाऊं मंडल के सभी जिलाधिकारियों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को संयुक्त चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं, ताकि कानून व्यवस्था मजबूत रहे और पर्व सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो।
रंगों के साथ जिम्मेदारी भी जरूरी है।
उल्लास के साथ अनुशासन, और त्योहार के साथ सामाजिक मर्यादा।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के शैक्षिक व्याख्यान अब हर रविवार दूरदर्शन उत्तराखण्ड पर
सड़क हादसे में घायल व्यक्ति के लिए फरिश्ता बने CPU के रोहित और औसाफ़_Video
45 फुट का रावण और सूर्पनखा का अभिनय बनेगा खास आकर्षण_शीशमहल में
Delhi CJP Protest_बिना वजह हिरासत में न लें, मेट्रो – रेल इंटरनेट चालू करो_ सुप्रीम कोर्ट
वीकेंड पर कैंची धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मुस्तैद नैनीताल पुलिस