इंस्पायर अवार्ड – मानक 2025-26 में बियरशिबा स्कूल के दो विद्यार्थियों का चयन


हल्द्वानी।
शहर के प्रतिष्ठित Beersheba Senior Secondary School (बियरशिबा सीनियर सेकेंडरी स्कूल) के लिए गर्व का क्षण है। विद्यालय के दो होनहार विद्यार्थियों का चयन INSPIRE Award – MANAK 2025–26 के अंतर्गत हुआ है। यह योजना भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा संचालित की जाती है, जिसका उद्देश्य स्कूली स्तर पर नवाचार और वैज्ञानिक सोच को प्रोत्साहित करना है।
कक्षा 8 की छात्रा कनिका कनवाल ने “उपकरणों के लिए संशोधित हैंडल” विषय पर अपना अभिनव विचार प्रस्तुत किया, जबकि कक्षा 10 के छात्र आरुष सिंह गैड़ा ने “गन्ना तना काटने की मशीन” पर उपयोगी और व्यावहारिक समाधान प्रस्तावित किया। दोनों विद्यार्थियों ने अपने-अपने प्रोजेक्ट के विस्तृत ब्लूप्रिंट प्रस्तुत किए, जो उनकी रचनात्मकता और तकनीकी समझ को दर्शाते हैं।
योजना के तहत चयनित प्रत्येक विद्यार्थी को अपने प्रोजेक्ट का कार्यशील मॉडल (प्रोटोटाइप) तैयार करने के लिए ₹10,000 की वित्तीय सहायता प्रदान की गई है।
विद्यालय की संस्थापक प्रबंधक निरूपमा भट्ट तलवार, प्रबंधक तिलक राज तलवार, प्रधानाचार्या मीना सती, उप-प्रधानाचार्य एच. एस. बब्बर सहित समस्त शिक्षकों ने दोनों विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




मुख्यमंत्री धामी कल नैनीताल दौरे पर..
किच्छा-सिरौलीकलां निकाय चुनाव पर हाईकोर्ट में सुनवाई, आयोग ने बताया क्या होगा आगे..
शांति भंग करने वालों पर प्रशासन की नजर , 90 जिला बदर_165 मामलों का निस्तारण
देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को फोन किया और…
Nainital_नंदा देवी महोत्सव में सुरक्षा का मजबूत पहरा, स्पेशल एंगल से निगरानी,,Video