कैमरा मिला_ अभिषेक नहीं! पिंडारी में 48 घंटे से जारी सबसे बड़ी तलाश..


ब्रेकिंग – उत्तराखण्ड के पिंडारी में ट्रैकिंग के लिए गए सहारनपुर के 36 वर्षीय अभिषेक चौहान बीते 48 घंटे से अधिक से लापता हैं। उन्हें तलाशने के लिए एस.डी.आर.एफ., पुलिस, वन विभाग और आपदा प्रबंधन की टीमें शनिवार से ही निकली हैं। लापता ट्रैकर का रविवार को कैमरा मिलने से कुछ उम्मीदें बड़ी थी।
बागेश्वर जिले के प्रसिद्ध पिंडारी ग्लेशियर ट्रैक पर गए एक पर्यटक के लापता होने से प्रशासन में हड़कंप मच गया। सी.ओ.अजय लाल साह ने बताया कि सहारनपुर निवासी 36 वर्षीय ट्रैकर अभिषेक चौहान बीते रोज से लापता है। कहा कि अभिषेक एक गाइड के साथ ट्रैकिंग पर निकले थे। लौटते वक्त उन्होंने फोटोग्राफी करने की बात कहते हुए ट्रैक गाइड से आगे आगे चलने को कहा। लेकिन उसके बाद से ही अभिषेक से कोई संपर्क नहीं हो पाया।
गाइड ने कपकोट चौकी पहुंचकर इसकी जानकारी दी। तत्काल एस.डी.आर.एफ., पुलिस, वन विभाग और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके के लिए रवाना हुई। इस बीच द्वाली मार्ग पर उनका कैमरा बरामद होने से खोज अभियान और तेज कर दिया गया है।
आशंका है कि अभिषेक, ट्रैक के किसी दुर्गम क्षेत्र में फंस गए होंगे। टीम ने पिंडारी ट्रैक के कोने कोने पर सघन सर्च ऑपरेशन चलाया है। इस क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क नहीं होने के कारण सैटेलाइट फोन से बमुश्किल संपर्क हो रहा है, जो बड़ा व्यवधान उत्पन्न कर रहा है।
जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे ने बताया की उनकी टीमें तलाश में जुटी हैं, लेकिन दुर्भाग्य से लापता अभिषेक का पता नहीं चल रहा है। कहा कि हम उसकी तलाश में जुटे हैं और जानकारी मिलते ही साझा की जाएगी।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


बनभूलपुरा में कटिया कनेक्शन पर बड़ा एक्शन,108 जगह पकड़ी गयी बिजली चोरी_haldwani
अयोध्यापुरी से जनकपुरी तक धूमधाम से निकली प्रभु श्री राम जी की भव्य बारात_ हल्द्वानी
उत्तराखंड में अब बढ़ेगी ठंड,, 8 जिलों में बारिश और ऊंचाई पर बर्फबारी के आसार
हल्दीखाल में बरसाती नाले की कटान से हुआ हादसा,, लोडेड डंपर पलटा, चालक घायल
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के शैक्षिक व्याख्यान अब हर रविवार दूरदर्शन उत्तराखण्ड पर