PCS रिजल्ट उत्तराखंड – 9 नए डिप्टी कलेक्टर मिले,,जसमीत कौर बनीं टॉपर


उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) ने सम्मिलित राज्य सिविल एवं प्रवर अधीनस्थ सेवा (PCS)-2024 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। परिणाम के साथ ही प्रदेश को नौ नए डिप्टी कलेक्टर मिले हैं। इस बार के नतीजों में बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का दमदार परिचय दिया है।
डिप्टी कलेक्टर पद की मेरिट सूची में जसमीत कौर ने पहला स्थान हासिल कर सफलता का नया इतिहास रचा, जबकि वर्षा जोशी दूसरे स्थान पर रहीं। शीर्ष दो स्थानों पर महिलाओं का कब्जा इस परीक्षा की सबसे बड़ी उपलब्धियों में शुमार किया जा रहा है।
आयोग ने मुख्य परीक्षा, साक्षात्कार, शारीरिक मापदंड परीक्षण और चिकित्सीय परीक्षण के आधार पर अंतिम चयन सूची जारी की है। डिप्टी कलेक्टर पद पर जसमीत कौर, वर्षा जोशी, आशुतोष नौटियाल, अमित चंद्र द्विवेदी, मीनाक्षी भाटिया, फराज मियां, वायरल शर्मा, उज्ज्वल डालाकोटी और काजल सैनी का चयन हुआ है।
वहीं पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) पद पर अदिति पुनेठा ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया। इस पद के लिए ऐश्वर्या भट्ट, मनीष चंद्र रमोला, संदीप कुमार सिंह पटेल, शताक्षी शर्मा, सक्षम, गोविंद पांडेय, हिमांशु दिवाकर, श्रेया सिंह और प्रकृति नेगी भी सफल घोषित किए गए हैं।
इसके अलावा जिला कमांडेंट होमगार्ड, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी तथा कार्याधिकारी जिला पंचायत समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर भी नियुक्तियां हुई हैं।
शिक्षा, वित्त और कर विभागों में सबसे अधिक चयन दर्ज किए गए हैं। उप शिक्षा अधिकारी के 58, राज्य कर अधिकारी के 53, सहायक आयुक्त राज्य कर के 16 तथा वित्त अधिकारी/कोषाधिकारी के 14 पदों पर अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है। इसके अतिरिक्त जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, सहायक नगर आयुक्त/अधिशासी अधिकारी और परिवीक्षा अधिकारी के पदों पर भी चयन हुआ है।
यूकेपीएससी के अनुसार अंतिम परिणाम 27 मार्च से 21 अप्रैल 2026 तक आयोजित साक्षात्कार एवं अन्य परीक्षणों के आधार पर तैयार किया गया है। परिणाम ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उत्तराखंड की बेटियां प्रशासनिक सेवाओं में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




PCS रिजल्ट उत्तराखंड – 9 नए डिप्टी कलेक्टर मिले,,जसमीत कौर बनीं टॉपर
कैमरा मिला_ अभिषेक नहीं! पिंडारी में 48 घंटे से जारी सबसे बड़ी तलाश..
ओखलकांडा के गांव-गांव पहुंचे मंत्री कैड़ा, सुनी ग्रामीणों की समस्याएं..
276 युवाओं के सपनों को मिली नई उड़ान, सीएम धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र
Nainital_ फ्लैट्स ग्राउंड पानी से लबालब, करोड़ों खर्च..फिर भी ढाक के तीन पात Video