उत्तराखंड में IAS-PCS के तबादले_DM भी बदले गए


देहरादून। उत्तराखंड शासन ने शनिवार को बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव कर दिया। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार कई अहम विभागों और जिलों में नई तैनातियां की गई हैं। कुछ जिलाधिकारियों (DM) समेत वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जारी आदेश के मुताबिक सचिव पशुपालन, मत्स्य, दुग्ध विकास एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी के पद पर तैनात बी०वी०आर०सी० पुरुषोतम को उनके वर्तमान पदभार से अवमुक्त कर दिया गया है। वहीं डॉ० रंजीत कुमार सिन्हा को सचिव उच्च शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

विनय शंकर पाण्डे से आयुक्त गढ़वाल मंडल, पौड़ी का अतिरिक्त प्रभार वापस लेते हुए उन्हें सचिव नागरिक उड्डयन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, आयुक्त स्वास्थ्य तथा यूके हेल्थ सिस्टम डेवलपमेंट प्रोजेक्ट का दायित्व सौंपा गया है।
सविन बंसल को सचिव नियोजन बनाया गया है, जबकि आनन्द स्वरूप को आयुक्त गढ़वाल मंडल, पौड़ी की जिम्मेदारी दी गई है।

आदेश के अनुसार आशीष चौहान को निदेशक खेल एवं युवा कल्याण नियुक्त किया गया है। वहीं मनुज गोयल को मिशन निदेशक एनएचएम बनाया गया है। संजय कुमार को निदेशक समाज कल्याण, हल्द्वानी की जिम्मेदारी दी गई है।
अभिषेक रूहेला को मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीएमजीएसवाई बनाया गया है, जबकि सौरभ गहरवार को नगर आयुक्त नगर निगम देहरादून की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
आलोक कुमार पाण्डे को अपर सचिव सूचना प्रौद्योगिकी, सुराज एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग के साथ आईटीडीए निदेशक, हिल्ट्रान प्रबंध निदेशक और पीएमजीएसवाई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का अतिरिक्त दायित्व दिया गया है।
नमामि बंसल को अपर सचिव विद्यालयी शिक्षा विभाग बनाया गया है। वहीं संदीप तिवारी को मिशन निदेशक एनएचएम और एमडी जीएमवीएन का दायित्व सौंपा गया है।
दीप्ति सिंह को निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण, प्रबंध निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण निगम तथा निदेशक खेल एवं युवा कल्याण की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा प्रतीक जैन को जिलाधिकारी बागेश्वर नियुक्त किया गया है, जबकि आकांक्षा कोण्डे को महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा और निदेशक कर्मचारी बीमा योजना का दायित्व सौंपा गया है।
पीसीएस अधिकारियों में भी बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। गिरधारी सिंह रावत को अपर सचिव सूचना प्रौद्योगिकी, सुराज एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग बनाया गया है। इलागिरि को दुग्ध विकास विभाग में नई जिम्मेदारी दी गई है।
सुन्दर लाल सेमवाल को अपर सचिव सचिवालय प्रशासन विभाग तथा फिन्चाराम को अपर सचिव गृह विभाग का दायित्व सौंपा गया है।
इसके अतिरिक्त हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल और चम्पावत समेत कई जिलों में प्रशासनिक जिम्मेदारियों में बदलाव किए गए हैं। शासन ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।




IAS अधिकारियों के तबादले_शासन ने जारी की IAS की ट्रांसफर लिस्ट
▪️ देहरादून के डीएम सविन बंसल को मिली नई जिम्मेदारी
▪️ आशीष चौहान बने नए जिलाधिकारी देहरादून
▪️ विनय शंकर पांडे को चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा की जिम्मेदारी
▪️ आनंद स्वरूप को बनाया गया गढ़वाल आयुक्त
▪️ बीवीआरसी पुरुषोत्तम को मिला उच्च शिक्षा विभाग
▪️ डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा से उच्च शिक्षा विभाग हटाया गया
▪️ सोनिका से हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण का प्रभार वापस
▪️ मनुज गोयल बने मिशन निदेशक NHM
▪️ संजय कुमार को समाज कल्याण विभाग हल्द्वानी भेजा गया
▪️ शासन ने तत्काल प्रभाव से लागू किए आदेश



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




आज मां ने बुला लिया”, नंदा-सुनंदा महोत्सव में भावुक हुए सीएम धामी
मां नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर नैनीताल, सीएम धामी ने मांगी प्रदेश की सुख-समृद्धि
कल मां नंदा-सुनंदा की विदाई_नैनीताल-भवाली में ट्रैफिक बदला, कई रूट डायवर्ट, निकलने से पहले पढ़ें
ज्योलिकोट में अब तक क्या हुआ, हाईकोर्ट ने पूरी रिपोर्ट तलब की_6 सस्पेंड..
यूओयू में वित्तीय प्रबंधन पर मंथन, परिसर में शुरू हुआ ईवी चार्जिंग स्टेशन