Watch : कैंची धाम – थार पर हुड़दंग कर रहे थे, पुलिस ने हेकड़ी निकाल दी..


ब्रेकिंग – उत्तराखण्ड में नैनीताल के कैंचींधाम मार्ग में चलती थार जीप की छत पर बैठकर और दरवाजे में खड़े होकर हुड़दंग करने पर पुलिस ने युवकों की हेकड़ी निकाली। चालक माफी मांगता दिखा।
नैनीताल से भवाली होते हुए कैंचींधाम मार्ग में कुछ युवक चलती थार कार की छत पर बैठकर अपना पैर बोनट रखकर और गेट पर खड़े होकर तफरीबाजी करते हुए राहगीरों द्वारा वीडियो में कैद कर लिए गए। थार चालक ने अपने दोस्तों को छत और दरवाजे में बैठाकर गाड़ी दौड़ाई और जानलेवा स्टंट किया।
वीडियो के आधार पर पुलिस ने वाहन संख्या DL4BC7795(थार)के चालक को गैरकानूनी काम करने पर धर लिया। उसपर खतरनाक स्टंट करना और दूसरों की जान जोखिम में डालने का आरोप लगाया। इसकी सूचना एस.एस.पी. डॉ.मंजुनाथ टी.सी.को मिली तो थार चालक का पता लगाया गया। वाहन चालक की पहचान दिल्ली निवासी राहुल के रूप में हुई। चलानी कार्यवाही के बाद आरोपियों द्वारा भविष्य में इस तरह का कृत्य न करने की माफी मांगी गई।
नोट :- खबर में थार में स्टंट का वीडियो और चालक का माफी मांगता फ़ोटो है।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


बनभूलपुरा में कटिया कनेक्शन पर बड़ा एक्शन,108 जगह पकड़ी गयी बिजली चोरी_haldwani
अयोध्यापुरी से जनकपुरी तक धूमधाम से निकली प्रभु श्री राम जी की भव्य बारात_ हल्द्वानी
उत्तराखंड में अब बढ़ेगी ठंड,, 8 जिलों में बारिश और ऊंचाई पर बर्फबारी के आसार
हल्दीखाल में बरसाती नाले की कटान से हुआ हादसा,, लोडेड डंपर पलटा, चालक घायल
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के शैक्षिक व्याख्यान अब हर रविवार दूरदर्शन उत्तराखण्ड पर