BREAKING : (उत्तराखंड) कांग्रेस को झटका अनुकृति गुसाई ने दिया इस्तीफा..

ख़बर शेयर करें

कांग्रेस को एक और बड़ा झटका पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की बहू अनुकृति गुसाई ने छोड़ी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा को भेजा इस्तीफा पत्र।

लोकसभा चुनाव से पहले शनिवार को कांग्रेस को एक ही दिन में तीन बड़े झटके लगे। दोपहर को पार्टी की चर्चित चेहरा माने जाने वाली नेता अनुकृति गुसाईं ने इस्तीफा दे दिया। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने इसकी पुष्टि की है। वहीं, शाम को पौड़ी से भी कांग्रेस को झटका मिला।

यह भी पढ़ें 👉  बाबा रामदेव को सुप्रीम कोर्ट से एक और झटका,अब टैक्स भी चुकाना होगा

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केसर सिंह नेगी ने पार्टी से त्यागपत्र दे दिया। उन्होंने व्यक्तिगत कारणों से पार्टी छोड़ दी। वहीं, विकासखंड कोट के पूर्व प्रमुख व कांग्रेस के पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नवल किशोर ने भी कांग्रेस का हाथ छोड़ दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी साझा की। इसके अलावा पौड़ी ब्लॉक प्रमुख दीपक कुकसाल ने भी कांग्रेस छोड़ दी। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *