BREAKING : (उत्तराखंड) यहां प्रेमी ने दिया डबल मर्डर को अंजाम गिरफ्तार..


ऊधम सिंह नगर जिले के काशीपुर में दिनदहाड़े एक महिला व उसकी पुत्री हत्या कर दी गई है। तो वही हत्यारा मौके से फरार हो गया था। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुँची पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, काशीपुर के अल्लीखा मोहल्ले में आज गुरुवार को दिनदहाड़े मां-बेटी की हत्या कर दी गई। दिनदहाड़े हुए डबल मर्डर से काशीपुर में दहशत का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि कोई अज्ञात शख्स ने पहले में घर में घुसकर धारदार हथियार से मां का मर्डर किया फिर घर से बाहर निकला और बाहर बेटी को देख उसको भी उसी धारदार हथियार से मौत के घाट उतार दिया।
कोतवाल काशीपुर से मिली जानकारी के अनुसार आ 1 सितंबर बृहस्पतिवार को काशीपुर के अल्ली खा मोहल्ले में एक 45 वर्षीय महिला व उसकी 25 वर्षीय पुत्री की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। उन्होंने बताया कि हत्यारोपी मौके से फरार हो गया थी, जिससे पुलिस ने तलाश कर गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी मृतक महिला की पुत्री से प्रेम करता था। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, तथा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




उत्तराखंड_फाइल आगे बढ़ाने के लिए 10000 लेते रंगे हाथ पकड़ा गया अधिकारी
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मंडी बोर्ड की योजनाओं का लिया हिसाब..
पिता को बचाने दौड़ी 12 साल की बेटी, करंट ने दोनों की जिंदगी छीन ली_haldwani
उत्तराखंड में नॉन स्टॉप बारिश जारी, इस जिले छुट्टी के आदेश..
सबके सामने शिकार_जंगल में रगड़ ले गया बाघ Video @ Corbett National Park