Ad

हल्द्वानी : CM धामी ने किया रानीबाग पुल का शुभारंभ, कुमाऊं वासियों को बड़ी सौगात..

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी से कुमाऊं को जोड़ने वाले रानीबाग पुल का शुभारंभ किया है। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट और विधायक राम सिंह कैड़ा भी इस मौके पर कार्यक्रम में मौजूद रहे। 7 करोड़ 17 लाख की लागत से बने टू लेन पुल के बन जाने से अब अल्मोड़ा पिथौरागढ़ बागेश्वर चंपावत और नैनीताल के पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले लोगों को काफी आसानी होगी। अक्सर यहां पर सिंगल लेन पुल होने की वजह से जाम लगा करता था, लेकिन अब टू लेन पुल बन जाने की वजह से कुमाऊं के पर्वतीय इलाकों में सैर सपाटे के लिए जाने वाले सैलानियों को भी जाम की दिक्कत नहीं होगी।

ADVERTISEMENTSAd

हल्द्वानी से लेकर कुमाऊं भर के लोगों और बाहर से आने वाले पर्यटकों के लिए अच्छी खबर है। एचएमटी के पास गौला नदी पर नवनिर्मित डबल लेन पुल का गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फीता काट शुभारंभ कर दिया।

7.14 करोड़ की लागत से बने इसे पुल को 22 माह में तैयार किया गया है। लोनिवि भवाली डिवीजन ने हिलवेज कंस्ट्रक्शन कंपनी से इसका निर्माण करवाया है। पुल के बनने से हल्द्वानी समेत पूरे पहाड़ के लोगों को फायदा होगा। खासकर पर्यटन सीजन के दौरान लगने वाले जाम से लोगों को निजात मिलेगी।

इस दौरान केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री मंत्री अजय भट्ट, जिले की प्रभारी मंत्री रेखा आर्य, विधायक सरिता आर्य, राम सिंह कैड़ा समेत भाजपा पदाधिकारी मौजूद थे।वहीं, ईई मदन पुंडीर ने बताया कि पुराने सिंगल लेन पुल को भी अभी बंद नहीं किया जाएगा।

तिकोनिया में पुलिस ने कांग्रेसियों को पकड़ा

सीएम का विरोध करने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तिकोनिया चौराहे पर पुलिस व कार्यकर्ताओं के बीच जमकर बहस भी हुई। कांग्रेसियों ने अभद्रता का आरोप भी लगाया।

कांग्रेसियों का कहना था कि भर्ती घोटाले को लेकर सीबीआई जांच न करवाना सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। मामले में सत्तापक्ष के लोगों को बचाने की कोशिश की जा रही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *