ब्रेकिंग न्यूज़ : नौ राज्यों के राज्यपाल और LG बदले गए


नई दिल्ली- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नौ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के राज्यपालों एवं उपराज्यपालों में व्यापक फेरबदल को मंजूरी दी। इस बदलाव के तहत कुछ राज्यपालों का स्थानांतरण किया गया है, जबकि कुछ नए चेहरों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
इस क्रम में बिहार के राज्यपाल Arif Mohammad Khan के स्थान पर भारतीय सेना के सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल Syed Ata Hasnain को बिहार का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
वहीं अमेरिका में भारत के पूर्व राजदूत Taranjit Singh Sandhu को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का नया उपराज्यपाल बनाया गया है। दिल्ली के मौजूदा उपराज्यपाल Vinai Kumar Saxena को अब केंद्र शासित प्रदेश Ladakh की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
लद्दाख के वर्तमान उपराज्यपाल Kavinder Gupta का इस्तीफा स्वीकार करते हुए उन्हें अब Himachal Pradesh का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
इसी क्रम में लगभग साढ़े तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा करने के बाद C. V. Ananda Bose ने West Bengal के राज्यपाल पद से इस्तीफा दे दिया है। उनकी जगह वर्तमान तमिलनाडु के राज्यपाल R. N. Ravi को पश्चिम बंगाल का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


घर में घुस कर गुलदार ने कुत्ते को बनाया निवाला_ महिला ने दिखाया साहस, ऐसे काबू किया गया खूंखार.Video
हरिद्वार में पहली बार धामी कैबिनेट की बैठक, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर
Uttrakhand_ मिशन 2027 के लिए भाजपा ने सभी 70 सीटों पर प्रभारी तैनात किए,, लिस्ट देखिए
बनभूलपुरा में कटिया कनेक्शन पर बड़ा एक्शन,108 जगह पकड़ी गयी बिजली चोरी_haldwani
अयोध्यापुरी से जनकपुरी तक धूमधाम से निकली प्रभु श्री राम जी की भव्य बारात_ हल्द्वानी