Ad

हल्द्वानी में नहर से पेंटर का शव बरामद, हत्या या हादसा_जांच में जुटी पुलिस

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

नैनीताल जिले के हल्द्वानी स्थित मुखानी थाना क्षेत्र के लामाचौड़ इलाके में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक सिंचाई नहर से 45 वर्षीय पेंटर प्रेम शंकर का शव बरामद हुआ। मृतक पीलीकोठी क्षेत्र में किराए पर रहते थे और रोज की तरह काम पर निकले थे, लेकिन देर शाम घर नहीं लौटे।

ADVERTISEMENTSAd

परिजनों के अनुसार, गुरुवार रात एक दोस्त ने फोन कर बताया कि प्रेम शंकर का शराब के नशे में झगड़ा हुआ था और उन्हें ऑटो से घर भेज दिया गया है। इसके बावजूद वह घर नहीं पहुंचे। शुक्रवार सुबह उनका शव नहर में मिला, जिससे आशंका है कि वह पूरी रात पानी में पड़े रहे।

मृतक के पुत्र हर्ष सागर ने आरोप लगाया है कि जिन लोगों के साथ उनके पिता काम पर गए थे, उन्हीं के साथ विवाद हुआ था। उन्होंने इस मामले में हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर देने की बात कही है।

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मुखानी थाना पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक के परिवार में मां, एक बेटी और एक बेटा हैं। अचानक हुई इस घटना से परिवार में शोक है साथ ही सवाल खड़े हो गए हैं।फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता के साथ जांच में जुटी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *