Ad

हल्द्वानी में रिंग रोड को लेकर बिग अपडेट, देखिये क्या बोले अधिकारी…

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी से बड़ी ख़बर आ रही है। प्रस्तावित रिंग रोड को लेकर प्रशासन की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई । जिसमें एसडीएम परितोष वर्मा और पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार ने प्रेस वार्ता के दौरान रिंग रोड को लेकर विस्तृत जानकारी दी है।

ADVERTISEMENTSAd

हल्द्वानी में रिंग रोड का दोबारा होगा सर्वे

हल्द्वानी में रिंग रोड को लेकर प्रशासन और लोक निर्माण विभाग ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए लोगों द्वारा लगातार किए जा रहे विरोध के बाद अपनी स्थिति को स्पष्ट किया है।

उप जिलाधिकारी परितोष वर्मा और पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि हल्द्वानी में चार फेज में बनने जा रही है रिंग रोड का सर्वे किया गया जिसमें लोगों से आपत्तियां मांगी गई थी जिसमें 181 आपत्ति दर्ज की गई हैं जिसके बाद लगातार हो रहे विरोध को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर 45 मीटर चौड़ाई वाली सड़क अब 30 मीटर की चौड़ाई के आधार पर बनाई जाने के बारे में विचार हो रहा है।

इसके अलावा जिलाधिकारी के निर्देशों पर पांच अन्य विकल्पों पर विचार हो रहा है । इन सभी विकल्पों का सर्वे अगले दो महीना में पूरा हो जाएगा। इसके बाद शासन स्तर पर रिंग रोड को लेकर कोई फैसला होगा। फिलहाल लोगों को रिंग रोड को लेकर किसी भी प्रकार की भ्रांतियां में नहीं पढ़ना चाहिए।

रिंग रोड के एरिया का दोबारा से किया जाएगा सर्वेक्षण,4 फेस में बनने वाली रिंग रोड अब 45 की जगह 30 मीटर की चौड़ाई के आधार पर बनाये जाने पर हो रहा है विचार ..

फर्स्ट फेस – लामाचौड़ से गन्ना सेंटर तक

सेकंड फेस – रामपुर रोड गन्ना सेंटर से मोटाहल्दू तक

थर्ड फेस – मोटाहल्दू से गौला बायपास होते हुए नरीमन चौराहे तक

फोर्थ फेस में – काठगोदाम हनुमान मंदिर से लामाचौड़

12 करोड़ की लागत से चौपला से कटघरिया तक सड़क का निर्माण होगा, रिंग रोड की ज़द में 14 हजार वृक्ष आ रहे है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *