Ad

उत्तराखंड : हादसे का शिकार हुई ITBP जवानों की बस, 7 जवान घायल..

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के जनपद टिहरी से हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां आइटीबीपी जवानों की बस दुर्घटना का शिकार हो गई है गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया है बताया जा रहा है। मिल रही जानकारी के मुताबिक हादसे के वक्त बस में 39 जवान सवार थे।

ADVERTISEMENTSAd

उत्तराखंड में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं खाई में बारात की बस गिरने के बाद आज शनिवार को जनपद टिहरी से भी बड़ी खबर आ रही है यहां भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के जवानों से भरी बस के पलटने से कई जवान घायल हो गए हैं मौके पर पहुंचे लोगों ने राहत और बचाव कार्य कर घटना की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर 108 की सहायता से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।

प्राप्त हो रही जानकारी के मुताबिक यह हादसा ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर ताछिला के पास हुई है जहां पर भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की बस नियंत्रित होकर रोड पर पलट गई है।बस में कुल 39 जवान सवार थे।जिनमें से सात जवान घायल बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी तथा घायल जवानों को उपचार के लिए 108 एम्बुलेंस से पीएचसी फकोट भर्ती कराया गया है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट कहते हैं कि घटना शनिवार शाम करीब 4 बजे की है। आईटीबीपी के उक्त सभी जवान दुर्घटना में सामान्य घायल हुए हैं। तथा राष्ट्रीय राजमार्ग के यातायात पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है ।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *