BIG NEWS (पंजाब) : कांग्रेस ने चुनाव कमेटियों का किया गठन ..अम्बिका सोनी ,जाखड़, और बाजवा को मिली बड़ी ज़िम्मेदारी

पंजाब इलेक्शन 2022 : पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने कमेटी की घोषणा कर दी है. वरिष्ठ नेता अंबिका सोनी को समन्वय समिति, पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ को प्रचार समिति और सांसद प्रताप सिंह बाजवा को घोषणापत्र समिति का चेयरमैन बनाया गया है. कांग्रेस के स्क्रीनिंग कमेटी की जिम्मेदारी अजय माकन को दी गई है. वहीं चंदन यादव और कृष्णा अलावरु इसके सदस्य होंगे.

बता दें कि पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने तीन दिसंबर को कांग्रेस नेता राहुल गांधी से उनके आवास पर मुलाकात की थी. इससे पहले एक दिसंबर को पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, नवजोत सिद्धू और सुनील जाखड़ ने राहुल गांधी के साथ बैठक की थी. तब सूत्रों ने बताया था कि राज्य के नेताओं के साथ पंजाब के लिए चुनाव संबंधी समितियों के गठन पर भी चर्चा की.
पंजाब में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होंगे. इस चुनाव में सत्तारूढ़ कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (आप), अकाली दल, बीजेपी और अमरिंदर सिंह की नई पार्टी कड़ी चुनौती देती दिख रही है. अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस से नाराज होकर हाल ही में नई पार्टी की घोषणा की है. उन्होंने आज ही कहा कि उनकी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस, बीजेपी और अकाली दल के पूर्व नेता सुखदेव सिंह ढींडसा के दल के साथ, राज्य में अगली सरकार बनाएगी. अमरिंदर सिंह को सितंबर में पंजाब के मुख्यमंत्री पद से हटा दिया गया था, जिसके बाद उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी थी.



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


इस दिवाली शुद्धता भी, स्वरोजगार भी…नगर निगम की पहल ने हुनर को दिया बाजार
एकता के दीप जलाएं, खुशियों से रोशन हो हर आंगन…CM धामी ने दी प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं
जेनी प्रकरण_ चुनावी आहट के बीच 23 साल पुराना मामला गरमाया
IPS डॉ. जगदीश चन्द्र को राष्ट्रपति पदक, हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल… उत्तराखंड पुलिस की दोहरी उपलब्धि
दिवाली की खुशियां बाटें, मंडलायुक्त और डीएम ने दी शुभकामनाएं