Ad

BIG NEWS : निजीकरण के विरोध में बैंक कर्मचारियों की रहेगी दो दिवसीय हड़ताल ..ध्यान रखें तारीख़

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

बैंकों के निजीकरण के विरोध में पब्लिक सेक्टर के बैंक कर्मचारी इस महीने दो दिन की हड़ताल पर जाएंगे. केंद्र सरकार द्वारा संसद में बैंकों के निजीकरण के बारे में पेश होने वाले बिल का विरोध करने के लिए बैंक कर्मी यह हड़ताल कर रहे हैं.

ADVERTISEMENTSAd

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (UFBU) ने संसद के शीतकालीन सत्र में पेश हो रहे बैंकिंग लॉ (अमेंडमेंट) बिल, 2021 के ख‍िलाफ 16 और 17 दिसंबर को हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है.

क्या कहा यूनियन ने
एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कंफडरेशन (AIBOC) के महासचिव संजय दास ने कहा कि पब्लिक सेक्टर के बैंकों के निजीकरण से अर्थव्यवस्था के प्राथमिकता वाले क्षेत्रों को नुकसान होगा और इससे स्वयं सहायता समूहों, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को कर्ज प्रवाह पर भी असर पड़ेगा.

ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉईज एसोसिएशन (AIBEA) के महासचिव सी.एच.वेंकटचलम ने कहा, ‘पिछले 25 साल से UFBU के बैनर तले हम बैंकिंग क्षेत्र में ऐसे सुधारों का विरोध कर रहे हैं, जो सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को नुकसान पहुंचा रहे हैं.’

UFBU के सदस्यों में ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉईज एसोसिएशन (AIBEA), ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कंफडरेशन (AIBOC), नेशनल कंफडरेशन ऑफ बैंक एम्प्लॉईज (NCBE), ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन (AIBOA) और बैंक एम्प्लॉईज कंफडरेशन ऑफ इंडिया (BEFI) शामिल हैं.

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *