Ad

BIG NEWS : यू ट्यूबर बॉबी कटारिया के घर पर देहरादून पुलिस ने चस्पा किया कुर्की नोटिस, दबिश जारी..

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में सड़क पर ट्रैफिक रुकवाकर शराब पीने, स्टंट दिखाने और पुलिस को धमकाने के आरोपित यूट्यूबर बॉबी कटारिया के घर गुरुग्राम जाकर कैंट कोतवाली पुलिस ने कुर्की का नोटिस चस्पा कर दिया है।

ADVERTISEMENTSAd

तलाश में दबिश दे रहीं हैं पुलिस टीमें
बॉबी के खिलाफ देहरादून व दिल्ली में मुकदमा दर्ज है। यदि बॉबी कटारिया अब भी पुलिस ‌के सामने पेश नहीं हुआ तो एक महीने बाद कुर्की की कार्रवाई भी की जाएगी। अभी तक उसकी तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रहीं हैं।

फरार चल रहा है बॉबी कटारिया
इंस्पेक्टर कैंट राजेन्द्र सिंह ने बताया कि बॉबी कटारिया फरार चल रहा है। कई दबिश देने के बावजूद वह हत्थे नहीं चढ़ा जिसके कारण शनिवार को कोर्ट ने उसके कुर्की के वारंट जारी किए थे।

10 अगस्त को वायरल हुई थी बॉबी कटारिया की वीडियो
बीते 10 अगस्त को बॉबी कटारिया की एक वीडियो वायरल हुई थी। इसमें वह कैंट कोतवाली के किमाड़ी क्षेत्र में सड़क पर ट्रैफिक रुकवाकर शराब पीता दिख रहा था। इस मामले में डीजीपी के आदेश पर 11 अगस्त को कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।

इंटरनेट मीडिया पर उत्तराखंड पुलिस को धमकी भी दी थी

मुकदमा दर्ज होने के बाद कटारिया ने इंटरनेट मीडिया पर उत्तराखंड पुलिस को धमकी भी दी थी। इस मामले में उसे कई बार बुलाने के लिए नोटिस जारी किए गए लेकिन वह उपस्थित नहीं हुआ।

देहरादून व दिल्ली में मुकदमा दर्ज होने के बाद भूमिगत हुए यूट्यूबर बाबी कटारिया का कोर्ट ने 10 सितंबर को कुर्की वारंट जारी कर दिया था। सड़क पर ट्रैफिक रुकवा कर शराब पीने, स्टंट दिखाने और पुलिस को धमकाने के आरोप में यह कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस द्वारा कई बार बुलाने के लिए नोटिस जारी किए गए

मुकदमा दर्ज होने के बाद उसने इंटरनेट मीडिया पर उत्तराखंड पुलिस को धमकाया भी था। पुलिस द्वारा कई बार बुलाने के लिए नोटिस जारी किए गए, लेकिन वह नहीं आया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *