Ad

उत्तराखंड : CM धामी ने मदरसों के सर्वे को लेकर कही ये बड़ी बात..

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून उत्तराखंड में वक्फ बोर्ड के चैयरमैन के मदरसों की जांच कराने के बयान पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी प्रतिक्रिया दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि मदरसों को लेकर समय समय पर तमाम तरीके की बातें सामने आती रहती है।ऐसे में जांच होना आवश्यक है ताकि सच सामने आ सके। आपको बताते चलें कि उत्तरप्रदेश में भी तेजी से मदरसों की जांच के साथ साथ अवैध मदरसों को धवस्त किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTSAd

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि उत्तराखंड में बहुत जगहों पर मदरसों को लेकर बाते सामने आ रही है इस लिए मदरसों का सर्वे होना जरूरी है ताकि सभी बाते सामने आ जाये और स्थिति स्पष्ट हो जाये।

इस दौरान पत्रकारों ने उनसे पूछा कि उत्तराखंड वक्फ बोर्ड ने अपनी संपत्तियों की जांच की बात कही है, साथ ही बोर्ड मदरसों के सर्वे बात भी कह रहा है। इस पर सीएम ने कहा कि प्रदेश में भी मदरसों को लेकर तमाम तरह की बातें सामने आ रही हैं, इसलिए उत्तराखंड में भी मदरसों के सर्वे की आवश्यकता है।

बता दें कि हाल ही में उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष बने शादाब शम्स ने पद संभालते ही उत्तराखंड में वक्फ बोर्ड की संपत्तियों से अवैध निर्माण ढहाने की बात कही थी। साथ ही उन्होंने प्रदेश के गैर पंजीकृत मदरसों की यूपी की तर्ज पर जांच की मांग की थी, जिसके बाद सीएम ने भी उनकी बात का समर्थन करते हुए प्रदेश में मदरसों का सर्वे जरूरी बताया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *