Ad

BIG NEWS : भाजपा ने 5 राज्यों में फूंका चुनावी बिगुल ,विजयी पताका फहराने के लिए पांचों राज्यों के चुनाव प्रभारी किये तैनात..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

अगले साल होने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने चुनाव प्रभारियों नियुक्त किए हैं. सबसे ज्यादा सीटों वाले देश के सबसे बड़े सूबे उत्‍तर प्रदेश के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को प्रभारी बनाया गया है.

ADVERTISEMENTSAd

उनके साथ सह प्रभारी अनुराग ठाकुर, अर्जुन राम मेघवाल सरोज पांडे, अन्नपूर्णा देवी और विवेक ठाकुर को चुनाव सह प्रभारी नियुक्‍त किया गया है.

यूपी से ही लगे उत्‍तराखंड में प्रह्लाद जोशी चुनाव प्रभारी हैं जबकि उनके साथ सह प्रभारी, लॉकट चटर्जी और सरदार आरपी सिंह होंगे. इसी तरह पंजाब में गजेंद्र सिंह शेखावत चुनाव प्रभारी है, गोवा में पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और मणिपुर में केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव को चुनाव प्रभारी बनाया गया है.

यूपी में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को राज्‍य की योगी आदित्‍यनाथ के लिए कठिन चुनौती माना जा रहा, जिसे दूर करने की कोशिश में दिल्‍ली का शीर्ष नेतृत्‍व जुटा हुआ है.

राज्‍य में सत्‍तारूढ़ बीजेपी को इन चुनावों में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी से कड़ा मुकाबला मिल सकता है. पिछले विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने 312 सीटें जीती थी, समाजवादी पार्टी दूसरे और बहुजन समाज पार्टी तीसरे नंबर पर रही थी.

समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी इस समय विधानसभा चुनावों के मद्देनजर अलग-अलग सम्मेलन और यात्राएं कर रहे हैं, वहीं AIMIM प्रमुख अससुद्दीन ओवेसी भी ताल ठोक रहे हैं.

प्रदेश को आरएसएस की तर्ज पर 6 क्षेत्रों में बांटा


बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पूरे यूपी को आरएसएस की तर्ज पर 6 क्षेत्रों में बांटकर वहां भी संगठन प्रभारी भी नियुक्त किए हैं. पश्चिम क्षेत्र में संजय भाटिया, बृज में संजीव चौरसिया, अवध में सत्या कुमार, कानपुर में सुधीर गुप्ता, गोरखपुर क्षेत्र में अरविंद मेनन और काशी क्षेत्र में सुनील ओझा को बनाया गया संगठन का प्रभारी बनाया गया है.


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी 14 सितंबर से अलीगढ़ से विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव अभियान की शुरुआत कर रहे हैं. वे अलीगढ़ में राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय का शिलान्यास करेंगे और एक सभा को संबोधित करेंगे.

इसी साल दीपावली पर पीएम मोदी अयोध्या भी जा सकते हैं. कुल मिलाकर उत्तर प्रदेश सहित तमाम राज्यों में तमाम दल चुनावी मोड में पूरी तरह से आ गए हैं.

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *