Ad

रामनगर स्लॉटर हाउस पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला_DM नैनीताल को दिए निर्देश..

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने नैनीताल के रामनगर में बंद पड़े स्लाटर हाउस को दोबारा संचालित करने के संबंधी जनहित याचिका में सुनवाई करते हुए जिलाधिकारी को निर्देश दिया है कि जो रिपोर्ट बीती जुलाई माह में जिलाधिकारी को पेश की गई थी उसपर निर्णय लेकर स्लाटर हाउस खोलने की अनुमति नगर पालिका को दें। खंडपीठ ने मामले की सुनवाई के बाद जनहित याचिका को निस्तारित कर दिया।

ADVERTISEMENTSAd


मामले के अनुसार, रामनगर निवासी अनस कुरैशी ने जनहित याचिका दायर कर कहा कि रामनगर स्थित स्लाटर हाउस को जिलाधिकारी ने बिना किसी कारण बंद करा दिया, जबकि स्लाटर हाउस सभी मानको को पूर्ण करता है और उसकी वैधता मार्च 2026 तक है। स्लाटर हाउस बन्द होने के कारण ट्रांसपोर्टर, बाहरी जिलों से मांस की आपूर्ति कर रहे हैं।

इससे, स्थानीय लोगों को ताजा मांस नहीं मिल रहा है। यही नहीं, मांस की कीमत तिगुनी हो गयी है। खामियाजा स्थानीय कारोबारी और मांसाहारी लोगों को भुगतना पड़ रहा है। जनहित याचिका में प्रार्थना की गई है कि स्लाटर हाउस खोलने की अनुमति नगर पालिका को दी जाय।

इसकी एक रिपोर्ट जुलाई 2025 को जिलाधिकारी को भेजी गई थी जिसपर आज तक कोई निर्णय तक नहीं लिया गया। उल्टा स्लाटर हाउस बन्द करने के निर्देश दे दिए हैं। स्लाटर हाउस बन्द होने के कारण बाहरी जिलों व राज्यों के मांस का व्यापार करने वाले सक्रिय हो गए हैं और अवैध रूप से मांस की सप्लाई कर रहे है।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *