चुनाव से पहले उत्तराखंड BJP में बड़ा चेंज_राम माधव को कमान, बांसुरी स्वराज की एंट्री


देहरादून। विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड में संगठनात्मक स्तर पर बड़ा बदलाव किया है। पार्टी ने राम माधव को उत्तराखंड का नया प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है, जबकि बांसुरी स्वराज को सह प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही मौजूदा प्रभारी दुष्यंत गौतम और सह प्रभारी रेखा वर्मा की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की ओर से बुधवार को जारी प्रभारियों और सह प्रभारियों की सूची में उत्तराखंड को लेकर यह अहम फैसला सामने आया। राम माधव को उत्तराखंड के साथ तमिलनाडु का भी प्रभारी बनाया गया है।
राम माधव भाजपा के प्रमुख रणनीतिकारों में गिने जाते हैं और संगठन तथा चुनावी राजनीति का लंबा अनुभव रखते हैं। वहीं बांसुरी स्वराज के रूप में पार्टी ने उत्तराखंड में युवा और चर्चित चेहरा संगठनात्मक जिम्मेदारी में उतारा है।
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव का समय नजदीक है और मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल मार्च 2027 में समाप्त होना है। ऐसे में भाजपा के इस बदलाव को आगामी चुनाव की तैयारियों और संगठन को नई रणनीति के साथ सक्रिय करने से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा जहां लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी की रणनीति पर काम कर रही है, वहीं कांग्रेस भी सरकार में वापसी के लिए जोर लगा रही है।







लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


चुनाव से पहले गैरसैंण में दो दिन चलेगा Assembly Session _ तारीख तय..
डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणी से गरमाई सियासत, अजय भट्ट ने कहा ये बर्दाश्त नहीं..
UPI को लेकर बड़ी खबर : 15 अक्टूबर से लागू नहीं होगा MDR
उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाले पर पाबंदी, बिक्री से लेकर भंडारण तक पर रोक
Haldwani_10 फीट लंबे घोड़ा पछाड़ सांप ने मचाई दहशत_Video