FCRA पर राष्ट्रीय वेबिनार का सफल आयोजन


हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ लॉ ने Foreign Contribution Regulation Act (FCRA) विषय पर राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित कर विदेशी अंशदान के नियमन, पारदर्शिता, जवाबदेही और कानूनी प्रावधानों पर सार्थक अकादमिक चर्चा की।
वेबिनार की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने की। उन्होंने FCRA की समकालीन प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया। मुख्य वक्ता प्रो. हरबंस दीक्षित ने FCRA के कानूनी और व्यावहारिक पक्षों को विस्तार से समझाया।
स्कूल ऑफ लॉ के निदेशक प्रो. कमल देवओलाल ने स्वागत वक्तव्य दिया, जबकि डॉ. दीपांकर जोशी ने विषय की प्रस्तावना रखी। कार्यक्रम में प्रो. पी.डी. पंत की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। संचालन अंशु जोशी ने किया और धन्यवाद ज्ञापन सुश्री स्वाति उपाध्याय ने दिया।
राष्ट्रीय वेबिनार में शिक्षकों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विशेषज्ञों की चर्चा ने FCRA से जुड़े कानूनी प्रावधानों और वर्तमान संदर्भ में इसकी उपयोगिता को समझने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


चुनाव से पहले गैरसैंण में दो दिन चलेगा Assembly Session _ तारीख तय..
डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणी से गरमाई सियासत, अजय भट्ट ने कहा ये बर्दाश्त नहीं..
UPI को लेकर बड़ी खबर : 15 अक्टूबर से लागू नहीं होगा MDR
उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाले पर पाबंदी, बिक्री से लेकर भंडारण तक पर रोक
Haldwani_10 फीट लंबे घोड़ा पछाड़ सांप ने मचाई दहशत_Video