किच्छा में तनाव बीच पुलिस का बड़ा एक्शन_धीरज गिरफ्तार, तीस हिरासत में..


किच्छा। नगर निकाय चुनाव की मतगणना से पहले स्ट्रांग रूम परिसर में हुए विवाद ने अब पुलिस बड़ी कार्रवाई की है। कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ की शिकायत पर पुलिस ने धीरज कुमार (40) को गिरफ्तार किया है।
ऊधम सिंह नगर के किच्छा में नगर निकाय चुनाव के बाद स्ट्रांग रूम परिसर में हुए विवाद में पुलिस ने बुधवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। विधायक तिलक राज बेहड़ की शिकायत पर पुलिस ने धीरज कुमार को 170 BNSS के तहत गिरफ्तार किया है। उस पर बेहड़ पर हाथ झपटने का आरोप है।
किच्छा नगर पालिका चुनाव की मतगणना के दौरान विधायक तिलकराज बेहड़ को थप्पड़ मारने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी लालपुर के आस्था कॉलोनी निवासी 40 वर्षीय धीरज कुमार को पुलिस ने धारा 170 बीएनएस के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं, मतगणना केंद्र पर शांति व्यवस्था बिगाड़ने के आरोप में पुलिस ने अब तक 30 लोगों को हिरासत में लिया है।
इससे पहले मंगलवार को स्ट्रांग रूम परिसर में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व विधायक राजेश शुक्ला तथा कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के समर्थक आमने-सामने आ गए थे। विवाद के बाद दोनों ही नेताओं की रोते हुए तस्वीरें भी सामने आईं थी। वहीं, धक्का-मुक्की और हंगामे के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के करीब 30 लोगों को हिरासत में लिया था। अब बुधवार को एसएसपी अजय गणपति ने इस कार्रवाई की जानकारी दी है।
पुलिस के मुताबिक, राजेश शुक्ला की ओर से एक तहरीर मिल चुकी है, जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेतृत्व पर आरोप लगाए गए हैं। वहीं, विधायक तिलक राज बेहड़ की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।
एसएसपी के मुताबिक, विधायक तिलक राज बेहड़ ने पुलिस को शिकायत दी थी कि एक व्यक्ति ने उन पर हाथ से झपटा मारा है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। बुधवार को पुलिस ने धीरज कुमार (40) को गिरफ्तार किया।
वह वार्ड नंबर-4, आस्था कॉलोनी, लालपुर का रहने वाला है। उसके खिलाफ 170 BNSS के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस के मुताबिक, धीरज पर विधायक बेहड़ के साथ घटना के दौरान हाथ झपटने का आरोप है।
एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षों से अपनी-अपनी तहरीर देने को कहा था। फिलहाल पूर्व विधायक राजेश शुक्ला की ओर से एक तहरीर पुलिस को मिल गई है। इसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेतृत्व पर आरोप लगाए गए हैं।
वहीं, विधायक तिलक राज बेहड़ की ओर से बुधवार तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। हालांकि उनकी शिकायत पर धीरज कुमार के खिलाफ कार्रवाई की गई है। एसएसपी ने स्पष्ट किया कि मंगलवार को करीब 30 लोगों को हिरासत में लेने की कार्रवाई मुख्य रूप से शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए की गई थी।
सुरक्षा पर गंभीर सवाल,, बवाल क्यों हुआ
किच्छा की नवीन मंडी समिति में नगर पालिका चुनाव के लिए स्ट्रांग रूम बनाया गया है। सोमवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया था। इस दौरान सीसीटीवी कैमरों, बैरिकेडिंग और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई थी।
स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए पुलिस बल भी तैनात किया गया था। मंगलवार को कांग्रेस नेताओं ने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आपत्ति जताई। कांग्रेस विधायक तिलकराज बेहड़ और कांग्रेस प्रत्याशी राजेश प्रताप सिंह अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे और धरने पर बैठ गए।
कांग्रेस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन से सवाल किए गए और निष्पक्ष तरीके से चुनाव प्रक्रिया पूरी कराने की मांग की गई।
धरने के दौरान सौरभ बेहड़ ने पुलिस और प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन पूरे मामले में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं कर रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से फोन पर संपर्क करने की कोशिश का भी दावा किया।
सौरभ बेहड़ ने कहा कि चुनाव में जो परिणाम आएं, उन्हें स्वीकार किया जाना चाहिए, लेकिन चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष होनी चाहिए।
राजेश शुक्ला के पहुंचने पर हुई तीखी नोकझोंक
इसी दौरान भाजपा प्रदेश प्रवक्ता और किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला भी स्ट्रांग रूम के बाहर पहुंच गए। उनके पहुंचते ही दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते मौके पर माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को अलग करने और स्थिति शांत कराने का प्रयास किया।
विवाद बढ़ने के बाद पुलिस ने राजेश शुक्ला समेत 30 लोगोंब को हिरासत में ले लिया था। इसके साथ ही मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रित किया और स्ट्रांग रूम के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




गौलापार के दुग्ध उत्पादकों को 22 लाख का बोनस
HighCourt_किच्छा-सिरौलीकलां पालिका चुनाव_मतगणना पर लगी रोक हटी
नैनीताल महोत्सव में पुलिस उजाले में करती रही ड्यूटी और फ्लैट्स बना जंग का मैदान_Video
उत्तराखंड भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री, फणींद्रनाथ शर्मा को मिली कमान
उत्तराखंड विधायक के फार्म हाउस में गैंगरेप, आरोपी दरोगा-सिपाही और CRPF के दो जवान गिरफ्तार