Ad

बाज़पुर : भगतसिंह चौक पर पेट्रोल लेकर धरने पर बैठी बुज़ुर्ग महिला.शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे के भाई पर 2.5 एकड़ ज़मीन को लीज़ के बहाने हड़पने का लगाया आरोप..

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

बाज़पुर ऊधम सिंह नगर 23.FEB 2021 बाजपुर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक वृद्ध महिला शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे के भाई के खिलाफ भगत सिंह चौक पर पेट्रोल लेकर धरने पर बैठ गई। वही महिला ने पेट्रोल छिड़ककर खुद को जलाने का प्रयास किया लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने पेट्रोल छीन कर एक बड़ा हादसा होने से बचा लिया। मौके पर पहुंचे तहसीलदार और सीओ ने महिला को समझा-बुझाकर शांत किया और कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है।

ADVERTISEMENTSAd

बता दें कि बाजपुर के ग्राम बिजपुरी निवासी वृद्ध महिला परमजीत कौर बाजपुर के भगत सिंह चौक पर पेट्रोल लेकर पहुंची। जहां महिला ने उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय के भाई अमर पांडेय पर उसकी 2.5 एकड़ जमीन को लीज के बहाने हड़पने का आरोप लगाया। महिला के पेट्रोल लेकर भगत सिंह चौक पर पहुंचने की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस की अभिसूचना इकाई द्वारा महिला को समझाने का प्रयास किया गया लेकिन आक्रोशित महिला ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का प्रयास किया। वही पुलिस ने महिला से पेट्रोल छिड़ककर एक बड़ा हादसा होने से बचा लिया।

जिसके उपरांत सीओ दीपशिखा अग्रवाल और तहसीलदार प्रेम सिंह चौहान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और महिला को मौके से हटाया। इस दौरान महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे के भाई अमर पांडे ने उसकी 1 एकड़ जमीन को 3 साल के लिए लीज पर लेने की बात कही थी लेकिन अमर पांडे ने उसकी ढाई एकड़ जमीन को 30 साल के लिए लीज पर ले लिया। महिला ने कहा कि कई बार पुलिस और प्रशासन से कार्यवाही की मांग की लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई है। वही अधिकारियों ने महिला को कार्यवाही का आश्वासन दिया है। बाइट :- परमजीत कौर ……………… पीड़ित महिला

बाइट : दीपशिखा अग्रवाल ………….. सीओ बाजपुर

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *