

बड़ी ख़बर आ रही है.. उत्तराखंड में निर्माण कार्यों में लापरवाही के मामले में लोक निर्माण विभाग के दो अधिशासी अभियंताओं को निलंबित कर दिया गया है। इन दोनों पर अनुशात्मक कार्रवाई की गई है। वहीं श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग खंड में तैनात अधिशासी अभियंता तनुज कांबोज पर चारधाम परियोजना के अंतर्गत नरकोटा के समीप निर्माणाधीन आर्क ब्रिज के समुचित पर्यवेक्षण व अनुश्रवण नहीं करने का आरोप है।
शासन ने निर्माण कार्यों में लापरवाही के मामले में लोक निर्माण विभाग के दो अधिशासी अभियंताओं को निलंबित कर दिया है। सचिव लोक निर्माण विभाग डा पंकज कुमार पांडेय ने विकासखंड बैजरो में तैनात अधिशासी अभियंता विवेका प्रसाद और श्रीनगर खंड में तैनात अधिशासी अभियंता तनुज कांबोज को निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए हैं।
बैजरो निर्माण खंड में तैनात अधिशासी अभियंता विवेका प्रसाद पर आरोप है कि उन्होंने उफरैंखाल-भतबो-गाडखर्क-भगवतीतैलया मोटर मार्ग के निर्माण कार्य के संबंध में प्रमुख सचिव वन विभाग के निर्देशों का अनुपालन नहीं किया। साथ ही उन्होंने वन भूमि हस्तांतरण संबंधी कार्यवाही में चार माह का विलंब करने के बावजूद वांछित आख्या वन विभाग को नहीं भेजी।
ऐसे में शासन ने गंभीर लापरवाही व कर्मचारी आचरण नियमावली का उल्लंघन करने के आरोप में उन्हें निलंबित कर दिया। उन्हें विभागाध्यक्ष कार्यालय, देहरादून से संबद्ध किया गया है।
वहीं, श्रीनगर, राष्ट्रीय राजमार्ग खंड में तैनात अधिशासी अभियंता तनुज कांबोज पर आरोप है कि उन्होंने चारधाम परियोजना के अंतर्गत नरकोटा के समीप निर्माणाधीन आर्क ब्रिज का समुचित पर्यवेक्षण व अनुश्रवण नहीं किया। इस आर्क ब्रिज का टावर व स्तंभ क्षतिग्रस्त हो गया है।
उन्हें कार्य के प्रति लापरवाही व कर्मचारी आचरण नियमावली के उल्लंघन के आरोप में निलंबित किया गया है। उन्हें निलंबन अवधि में मुख्य अभियंता कार्यालय, पौड़ी से संबद्ध किया गया है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी में रक्षा मंत्री की जनसभा_ ट्विटर पर ट्रेंड हो गए धुरंधर धामी के 4 साल बेमिसाल
Live – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हल्द्वानी पहुंचे_चार साल बेमिसाल पर जनसभा..
High Court – बागेश्वर में खड़िया खनन अनुमति की जांच खान अधिकारी को
नैनीताल के गेठिया में दर्दनाक सड़क हादसा दो लोगों की मौत
कोटद्वार बवाल मामला : हाईकोर्ट में दीपक की याचिका निस्तारित_कहा सोशल मीडिया से दूरी..