इंस्पिरेशन के छात्रों का कमाल, जेईई एडवांस्ड 2026 में दर्ज की बड़ी उपलब्धि


काठगोदाम। जेईई एडवांस्ड 2026 के परिणामों में इन्स्पिरेशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, काठगोदाम के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय के मेधावी छात्र सर्वज्ञ श्रीवास्तव और सार्थक रावत ने प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार यह उपलब्धि छात्रों की अथक मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के निरंतर मार्गदर्शन का परिणाम है। दोनों विद्यार्थियों ने कठिन प्रतिस्पर्धा के बीच उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए यह साबित कर दिया कि समर्पण और सही दिशा में किया गया प्रयास सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकता है।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्य एवं समस्त IPS परिवार ने दोनों छात्रों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। विद्यालय ने विश्वास जताया कि ये छात्र भविष्य में भी शिक्षा और करियर के क्षेत्र में नई मिसाल कायम करेंगे।
जेईई एडवांस्ड जैसी देश की सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में सफलता हासिल कर इन छात्रों ने न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे विद्यालय और काठगोदाम क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




26 राज्यों के 900 खिलाड़ी हल्द्वानी में, नेशनल मुए थाई चैंपियनशिप का आगाज़,रेखा आर्या ने किया उद्घाटन..
इंस्पिरेशन के छात्रों का कमाल, जेईई एडवांस्ड 2026 में दर्ज की बड़ी उपलब्धि
ग्रामीणों की मांग पर मुहर, विजयपुर कॉजवे निर्माण का रास्ता साफ,3.87 करोड़ मंजूर
Haldwani में क्यों भूख हड़ताल पर बैठे ग्रामीण ? शासन-प्रशासन के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश
हल्द्वानी में गरजी प्रशासन की JCB