Ad

उत्तराखंड : लूट मामले में एसएसआई और चौकी प्रभारी समेत पांच पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज..

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के हरिद्वार में श्रीबालाजी ज्वेलर्स शोरूम में हुई करोड़ों की डकैती के मामले में ज्वालापुर कोतवाली के एसएसआई और रेल चौकी प्रभारी रहे एसआई वीरेंद्र नेगी पर गाज गिरी है। मंगलौर में भी लूट के मामले में चौकी प्रभारी और दो चेतक कर्मियों को लाइन हाजिर करने के साथ ही कोतवाल से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है। एसएसपी की इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप की स्थिति बन गई।

ADVERTISEMENTSAd

एक सितंबर को ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में रानीपुर मोड़ के पास श्रीबालाजी ज्वेलर्स में दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने डकैती डाली थी। तीन सितंबर को अवधूत मंडल आश्रम के पास मॉर्निंग वॉक के लिए जाते समय महिला से चेन लूट ली गई थी।

इन घटनाओं को एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने गंभीरता से लेते हुए एसएसआई राजेश बिष्ट, उप निरीक्षक वीरेंद्र सिंह नेगी (तत्कालीन प्रभारी चौकी रेल) को लाइन हाजिर किया है। घटना के बाद ही वीरेंद्र नेगी को चौकी से हटाते हुए ज्वालापुर कोतवाली भेज दिया था। मामले में एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह को जांच सौंपी है।

इसके साथ ही मंगलौर कोतवाली की चौकी कस्बा बाजार क्षेत्र में हाईवे पर तीन बाइक सवारों ने एक व्यापारी की आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर बैग लूटा था।

इस मामले में एसएसपी ने चौकी प्रभारी नवीन नेगी, चेतककर्मी हेड कांस्टेबल मनोज मिनान और कांस्टेबल उत्तम सिंह को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। सीओ मंगलौर को प्रकरण की जांच सौंपी है। एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने कहा कि कर्तव्यों में लापरवाही पाए जाने पर किसी भी अधिकारी-कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा।

यहां आपको बता दें ज्वेलरी शोरूम में हथियार बंद बदमाशों द्वारा की गई लूट मामले में लम्बा समय बीत जाने और तमाम कोशिशों के बावजूद पुलिस के हाथ अभी भी खाली हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *