ग्रामीणों की मांग पर मुहर, विजयपुर कॉजवे निर्माण का रास्ता साफ,3.87 करोड़ मंजूर

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी: विजयपुर क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। गोलापार स्थित सुखी नदी पर विजयपुर-पहाड़पानी मार्ग के लिए कॉजवे निर्माण और 1.30 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य हेतु 3.87 करोड़ रुपये की धनराशि विभागीय समिति से अनुमोदित हो गई है। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं नैनीताल-ऊधमसिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने बताया कि जल्द ही शासनादेश (जीओ) जारी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

सांसद अजय भट्ट ने कहा कि विजयपुर क्षेत्र के लोग लंबे समय से बेहतर सड़क और आवागमन सुविधाओं की मांग कर रहे थे। उनके प्रयासों से वन विभाग की आवश्यक स्वीकृतियों के साथ-साथ लोक निर्माण विभाग की वित्तीय और प्रशासनिक प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं।

उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की पुल निर्माण की मांग को भी गंभीरता से लिया गया है और लोक निर्माण विभाग को प्रारंभिक कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। भविष्य में विजयपुर क्षेत्र में पुल निर्माण की दिशा में भी कार्य किया जाएगा।

सांसद भट्ट ने कहा कि जिस तरह शेरनाला और सूर्यानाला में पुराने कॉजवे की जगह पुल निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है, उसी तरह विजयपुर क्षेत्र में भी बेहतर और सुरक्षित यातायात सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। सड़क और कॉजवे निर्माण पूरा होने के बाद विजयपुर समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी और क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी।

Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *