भवाली पुलिस गिरफ्तारी के लिए पहुंची_नरेश पांडे ने फिनायल पिया, हल्द्वानी रेफर..live_Video


भवाली पुलिस गिरफ्तारी के लिए पहुंची_नरेश पांडे ने फिनायल पिया,गंभीर हालत में हल्द्वानी रेफर,,live…Video
ब्रेकिंग न्यूज़ – उत्तराखण्ड के भवाली में यौन शोषण के आरोपी नरेश पाण्डे मामले में पुलिस से बचने के लिए नरेश ने फिनाइल का सेवन किया। पुलिस उसे गंभीर हालत में नैनीताल के बी.ड़ी.पाण्डे अस्पताल लेकर पहुंची। अस्पताल ने प्राथमिक उपचार के बाद नरेश को हल्द्वानी हायर सेंटर के लिए रैफर किया। नरेश ने अपने लाइव वीडियो में जहर पीने की बात भी कही थी।
जानकारी के लिए बताते चलें भवाली के चर्चित नरेश पाण्डे के महिला यौन शोषण मामले में आज नैनीताल पुलिस नरेश की गिरफ्तारी के लिए उसके भवाली स्थित घर पहुंची। नरेश ने पूरी घटना का फेसबुक लाइव कर लोगों से मदद मांगी।
मामले के अनुसार, भवाली के उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे के खिलाफ एक युवती ने कोतवाली मल्लीताल में मुकदमा दर्ज कराया। उसमें कहा गया कि उसके साथ व्यापार मंडल अध्यक्ष ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया।
पुलिस ने मामले में एफ.आई.आर.दर्ज की। बाद में युवती ने मुकदमा वापस लेने के साथ तल्लीताल थाने में 3 अन्य के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। उसमें कहा गया कि 3 यवको ने उसके वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए व्यापारी नेता के खिलाफ कोतवाली में झूठा मुकदमा दर्ज करने का दबाब बनाया। नरेश को उच्च न्यायालय से राहत नहीं मिली।
घर की बालकनी से बनाए गए अपने फेसबुक लाइव में नरेश पाण्डे ने आरोप लगाया कि पुलिस बिना वॉरेंट के उसे पकड़ने पहुंची है। पुलिस ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ अभद्रता कर उसके कपड़े फाड़ दिए। पुलिस ने उसके पिता, भाई और बेटे से भी बदसलूकी की है। नरेश के अनुसार युवती ने अपने 164 के बयान उनके पक्ष में दिए हैं। कहा कि पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने पहुंच चुकी है। वीडियो का अंत रैंडम तरीके से हुआ, जिससे प्रतीत हुआ कि नरेश को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
नोट :- पुलिस को दो बार फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन काट दिया। घटना का लाइव वीडियो उपलब्ध है।
नरेश पांडे को पुलिस पूछताछ के लिए साथ ले गई..
वहीं नैनीताल पुलिस ने बताया कि मामले में चल रही विवेचना के तहत नरेश पांडे को पूछताछ और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए अपने साथ ले जाया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान महत्वपूर्ण साक्ष्य सामने आए हैं, जिनके आधार पर यह कार्रवाई की गई है।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




गैस कनेक्शन है तो ध्यान दें! eKYC की आखिरी तारीख करीब..
2027 की तैयारी, कुमाऊं में BJP ने शुरू किया मिशन-थ्री!
हल्द्वानी में प्रभात फेरी से शुरू हुआ आजादी का जश्न, मेयर गजराज ने किया ध्वजारोहण
Nainital_एक साल में भी नहीं हुआ लोअर माल रोड का इलाज! अब सड़क पर आमरण अनशन..
Nainital_ 8 पुलिस अफसरों को सिल्वर डिस्क..