नैनीताल जिले में बारिश का असर_जानिए कहां बंद हैं रास्ते और क्या हैं हालात


हल्द्वानी | जनपद नैनीताल में लगातार हो रही बारिश के बीच जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने मंगलवार आपदा बुलेटिन जारी किया है। फिलहाल जिले के अधिकांश हिस्सों में हल्की बारिश हो रही है। प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं मार्ग खोलने का कार्य जारी है।
पिछले 24 घंटों में मुक्तेश्वर में सबसे अधिक 25.4 मिमी, कालाढूंगी में 16 मिमी और रामनगर में 4.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जबकि हल्द्वानी, नैनीताल (स्नो व्यू), कैंची धाम, बेतालघाट और ओखलकांडा क्षेत्र में नगण्य वर्षा रिकॉर्ड की गई।
जिले में 2 सड़कें बंद हैं बहाली का काम जारी है_भारी बारिश के चलते जिले में फिलहाल एक राज्य मार्ग और एक ग्रामीण सड़क बंद है।बंद मार्ग …गर्जिया (घुघतीधार)–बेतालघाट–खैरना–ओडाखान–भटेलिया–मुक्तेश्वर राज्य मार्ग
सरियाताल_ज्योलीकोट ग्रामीण मोटर मार्ग
दोनों मार्गों को खोलने के लिए संबंधित विभागों की टीमें लगातार काम कर रही हैं।
जनहानि भी हुई है_आपदा बुलेटिन के अनुसार अब तक,, 2 लोगों की मौत 1 बछिया की मौत,भवनों को कोई बड़ी क्षति नहीं हुई है।
नदियां फिलहाल खतरे से दूर_गौला, कोसी और नंधौर नदियों का जलस्तर अभी चेतावनी स्तर से काफी नीचे है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और नदी किनारे अनावश्यक आवाजाही से बचने की अपील की है।
राहत की बात यह है कि जिले में बिजली और पेयजल आपूर्ति सामान्य बनी हुई है। नालों की स्थिति भी फिलहाल नियंत्रण में बताई गई है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Nainital_एक साल में भी नहीं हुआ लोअर माल रोड का इलाज! अब सड़क पर आमरण अनशन..
Nainital_ 8 पुलिस अफसरों को सिल्वर डिस्क..
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और उनके बेटे की गोली मारकर हत्या
चोरगलिया में CM धामी ने सुनी जनता की बात, 9.93 करोड़ का शेर नाला ब्रिज जनता को समर्पित
नफरत और अहंकार से आजादी ही असली मुक्ति _हल्द्वानी में निरंकारी मिशन का भव्य आयोजन