


उत्तराखंड में नैनीताल समेत अन्य क्षेत्रों में लगातार 70 घंटों से हो रही बारिश को देखते हुए जिला पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने झीलों समेत गौला व अन्य नदियों के मुहानों पर जाने वाले लोगों को ऐसा न करने की सलाह दी है। सोशियल मीडिया के माध्यम से पुलिस लगातार ऐसे लोगों को चेतावनी दे रही है जो नदी और झील तक जाते हैं और अपनी जान को जोखिम में डालते हैं।
नैनीताल में एस.पी.क्राइम और ट्रैफिक की जिम्मेदारी संभाल रहे जगदीश चंद्र ने मीडिया और सोशियल मीडिया के लिए एक वीडियो जारी किया है। वीडियो में नैनीताल जिले में हो रही भारी बरसात के कारण उफान पर आई नदियों और लबालब भरी झीलों से आम लोगों को सचेत रहने को कहा है। उन्होंने कहा है कि झीलों से पानी निकासी और बरसात के कारण नदी में बेतहाशा आए पानी को देखते हुए काठगोदाम, हलद्वानी और लालकुआं के वो लोग जो गौला के नजदीक रहते हैं सावधान रहें। ऐसे लोगों से नदियों से दूर रहने की सलाह दी गई है।
पुलिस ने सोशल मीडिया पर सड़कों में आए पत्थरों और चट्टानों की सूचना के बाद लोगों से उस मार्ग या स्थान पर नहीं जाने को कहा है। एस.पी.ने सभी से आग्रह किया है कि वो इन घटनाओं की चेतावनी को देखते हुए अपनी यात्रा तय करने को भी कहा है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




कोने-कोने की नब्ज टटोली और पूरा प्लान तैयार कर दिया_haldwani
उत्तराखंड_फाइल आगे बढ़ाने के लिए 10000 लेते रंगे हाथ पकड़ा गया अधिकारी
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मंडी बोर्ड की योजनाओं का लिया हिसाब..
पिता को बचाने दौड़ी 12 साल की बेटी, करंट ने दोनों की जिंदगी छीन ली_haldwani
उत्तराखंड में नॉन स्टॉप बारिश जारी, इस जिले छुट्टी के आदेश..