

हल्द्वानी:उत्तराखंड में बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है, तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो चुका है। हल्द्वानी के गौला नदी, शेर नाले व नंधौर नदी का रौद्र रूप भी देखने को मिला रहा है। हल्द्वानी सितारगंज मार्ग को जोड़ने वाली सड़क पर शेर नाला में भारी पानी आ जाने से हल्द्वानी सितारगंज मार्ग चोरगलिया में बंद हो गया है।
आलम यह है कि रोडवेज बस चालक ने उफनती नाले में बस को डाल दिया जहां नाले के अंदर पहुंचते हैं बस बंद हो गई जहां बस में बैठे सवारियों की सांसे अटक गई गनीमत रही कि तत्परता दिखाते हुए चालक ने बस को नदी से पीछे निकाल दिया नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। शेर नाले के दोनों ओर पुलिस के जवान मौजूद है लोगों को नाले पार नहीं करने की अपील कर रहे हैं उसके बावजूद भी लोग जान जोखिम डाल कर अपने वाहनों को नाले से निकाल रहे हैं। नाला पार करने के दौरान हादसे भी हो रहे हैं लेकिन लोग हैं कि मानने को तैयार नहीं है।
बताया जा रहा है कि रविवार से शेर नाला में भारी पानी आ रहा है जिसके चलते आवागमन बंद है लेकिन लोग जान जोखिम में डालकर नाले को पार कर रहे हैं वहीं पुलिस लोगों को नाले नहीं पार करने की गुहार लगा रही है लेकिन लोग जान जोखिम में डाल रहे हैं। एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट ने लोगों से अपील की है कि बरसात के दौरान पानी आने के दौरान नाले और नदियों को पार नहीं करें।
रिपोर्ट – मुकेश कुमार



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल_ IAS – PCS के तबादले
NGT सदस्य सचिव का बड़ा निर्देश, नैनीझील को फीड करने वाली वॉटर बॉडी होंगी खाली
Haldwani – शराब की दुकान में भड़की आग, करोड़ों की बोतलें खाक..Video
बड़ा हादसा : अलकनंदा में गिरी इनोवा, तीन की मौत_लापता लोगों की तलाश जारी
26 राज्यों के 900 खिलाड़ी हल्द्वानी में, नेशनल मुए थाई चैंपियनशिप का आगाज़,रेखा आर्या ने किया उद्घाटन..