बनभूलपुरा रेलवे भूमि मामला : आज सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई


हल्द्वानी।
बनभूलपुरा रेलवे भूमि प्रकरण को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट में महत्वपूर्ण सुनवाई होनी है। इस सुनवाई में जिला प्रशासन द्वारा पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में तैयार की गई रिपोर्ट पेश की जाएगी।
गौरतलब है कि फरवरी में हुई पिछली सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने अतिक्रमण के दायरे में आने वाले प्रभावित लोगों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया शुरू कराने के निर्देश दिए थे। इसके तहत 19 मार्च से विशेष कैंप आयोजित किए गए, जिनमें राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में कुल 6988 आवेदन प्राप्त हुए। अब इस पूरी प्रक्रिया के आधार पर जिला प्रशासन और नगर निगम ने अपनी रिपोर्ट तैयार कर ली है।
वहीं सुनवाई को देखते हुए क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। बनभूलपुरा इलाके में पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। सीओ, थानाध्यक्ष और चौकी प्रभारियों के साथ-साथ पीएसी और फायर ब्रिगेड की टीमें भी तैनात की जा रही हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टीसी ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है और किसी भी तरह की भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने साफ किया है कि शांति और सौहार्द बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


घर में घुस कर गुलदार ने कुत्ते को बनाया निवाला_ महिला ने दिखाया साहस, ऐसे काबू किया गया खूंखार.Video
हरिद्वार में पहली बार धामी कैबिनेट की बैठक, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर
Uttrakhand_ मिशन 2027 के लिए भाजपा ने सभी 70 सीटों पर प्रभारी तैनात किए,, लिस्ट देखिए
बनभूलपुरा में कटिया कनेक्शन पर बड़ा एक्शन,108 जगह पकड़ी गयी बिजली चोरी_haldwani
अयोध्यापुरी से जनकपुरी तक धूमधाम से निकली प्रभु श्री राम जी की भव्य बारात_ हल्द्वानी