बाबा केदार के कपाट शीतकाल के लिए बंद, अब ऊखीमठ में विराजेंगे भोलेनाथ


रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट बुधवार सुबह 8:30 बजे शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इसी के साथ इस वर्ष की चारधाम यात्रा में बाबा केदार के दर्शन का सिलसिला थम गया। कपाट बंद होने के बाद बाबा केदार की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली को मंदिर से बाहर लाया गया। इस दौरान गढ़वाल राइफल्स के जवानों ने सैन्य बैंड की मधुर धुनों के साथ बाबा की विदाई को भव्य और भावपूर्ण बना दिया।

अब बाबा केदार की पंचमुखी उत्सव डोली तीन दिवसीय यात्रा पूरी कर ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर पहुंचेगी। डोली का पहला पड़ाव रामपुर, दूसरा पड़ाव गुप्तकाशी स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर और अंतिम पड़ाव ओंकारेश्वर मंदिर होगा। यहां पंचमुखी मूर्ति को गर्भगृह में विराजमान किया जाएगा, जहां अगले छह महीने तक शीतकालीन पूजा-अर्चना होगी।
19 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन
इस वर्ष केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की आस्था का सैलाब देखने को मिला। श्री केदार सभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी के अनुसार, इस यात्रा सीजन में करीब 19 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए। मंगलवार शाम तक उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक केदारनाथ में 19 लाख 13 हजार श्रद्धालु पहुंच चुके थे। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार करीब 1.45 लाख अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
वहीं, यमुनोत्री धाम के कपाट भी बुधवार सुबह 10:28 बजे शीतकाल के लिए बंद किए जाने हैं। मंगलवार शाम तक मां यमुना के दरबार में 8 लाख 84 हजार श्रद्धालु माथा टेक चुके थे। दोनों धामों में कुल मिलाकर करीब 27 लाख 98 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार केदारनाथ और यमुनोत्री दोनों धामों में श्रद्धालुओं की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई।
छह महीने तक शीतकालीन गद्दीस्थलों पर होंगे दर्शन
कपाट बंद होने का अर्थ बाबा केदार और मां यमुना के दर्शन का विराम नहीं है। परंपरा के अनुसार, सर्दियों में भारी बर्फबारी और अत्यधिक ठंड के चलते दोनों धामों के रास्ते दुर्गम हो जाते हैं। ऐसे में बाबा केदार की पंचमुखी उत्सव डोली ऊखीमठ के ओंकारेश्वर मंदिर और मां यमुना की उत्सव डोली खरसाली स्थित खुशीमठ पहुंचती है। अगले छह महीने तक श्रद्धालु इन्हीं शीतकालीन गद्दीस्थलों पर पूजा-अर्चना और दर्शन कर सकेंगे।
आस्था, परंपरा और भक्ति के बीच एक बार फिर बाबा केदार ने अपने शीतकालीन प्रवास की ओर प्रस्थान किया है। अब अगले यात्रा सीजन में केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही हिमालय की वादियों में हर-हर महादेव और जय बाबा केदार के जयकारे फिर गूंजेंगे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


बाबा केदार के कपाट शीतकाल के लिए बंद, अब ऊखीमठ में विराजेंगे भोलेनाथ
काम की तलाश में हल्द्वानी आया था महेन्द्र, एक हादसे ने सबकुछ छीन लिया…
सड़कों पर ‘पटाखा बुलेट’ बाइकों का आतंक “लालकुआं में दहशत”
नैनीताल की मालरोड के समीप लैपर्ड की गश्त ने बड़ाई क्षेत्रवासियों की मुश्किलें_घर के बाहर टहलता है..Video
रामनगर से हल्द्वानी तक_नैनीताल जिले में बदले जाएंगे कई मतदान केंद्र, निर्वाचन आयोग ने दी मंजूरी..