Ad

Nainital_चीना पीक के जंगलों में कॉम्बिंग,लापता अर्णव की तलाश में सर्च जारी_Video

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

नैनीताल की ऊंची चोटी चीना पीक से लापता हुए 19 वर्षीय छात्र अर्णव कुमार सिंह की तलाश में पुलिस और रेस्क्यू टीमें लगातार जंगलों की खाक छान रही हैं। दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र और घने जंगलों में युवक का कोई सुराग नहीं मिलने के बाद अब सर्च ऑपरेशन और तेज कर दिया गया है। पुलिस, एसडीआरएफ, वन विभाग, डॉग स्क्वॉड और ड्रोन टीमों की मदद से आसमान से लेकर जमीन तक तलाश की जा रही है।

ADVERTISEMENTSAd

मामला बीते 6 नवंबर का है। बिहार के मुंगेर से आए तीन दोस्त 4 नवंबर को हल्द्वानी पहुंचे थे। यहां उन्होंने अपने परिचित और ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय के छात्र अर्णव कुमार सिंह से संपर्क किया। इसके बाद सभी दोस्तों ने 5 नवंबर को आसपास के क्षेत्रों में घूमने के बाद शुक्रवार को किराये पर स्कूटी लेकर नैनीताल जाने का कार्यक्रम बनाया।

चारों दोस्त दोपहर करीब 2:20 बजे नैनीताल की सबसे ऊंची चोटी नयना पीक (चीना पीक) की ओर घूमने निकले। बताया जा रहा है कि अर्णव पहले भी इस क्षेत्र को देख चुका था, इसलिए वह अपने दोस्तों को यहां लेकर गया था। इसी दौरान फोटो खींचते समय अर्णव अचानक अपने दोस्तों से बिछड़ गया और लापता हो गया।

शाम करीब 5:15 बजे उसके तीनों दोस्त टंकी बैंड स्थित वन चौकी पहुंचे और अर्णव के लापता होने की जानकारी दी। इसके बाद वे मल्लीताल कोतवाली पहुंचे। सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू एजेंसियों ने तलाश शुरू कर दी। रातभर चले अभियान के बाद भी युवक का कोई पता नहीं चल सका।

एसएसपी के निर्देश पर संयुक्त रेस्क्यू अभियान

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर लापता छात्र की सकुशल बरामदगी के लिए व्यापक स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र के मार्गदर्शन, सीओ नैनीताल अंजना नेगी के पर्यवेक्षण और मल्लीताल कोतवाली प्रभारी राजेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में पुलिस की टीमें लगातार जंगलों में कॉम्बिंग कर रही हैं।

एसडीआरएफ, दमकल विभाग, वन विभाग, डॉग स्क्वॉड और ड्रोन टीमों को भी अभियान में लगाया गया है। चीना पीक के दुर्गम रास्तों, घने जंगलों और आसपास के क्षेत्रों में बारीकी से तलाश की जा रही है।

अर्णव की खोज में जुटी टीमों की लगातार कोशिशों के बावजूद अर्णव का अब तक कोई सुराग नहीं मिलना परिजनों और दोस्तों की चिंता बढ़ा रहा है। पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि किसी को अर्णव के संबंध में कोई जानकारी मिलती है तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।

जानकारी देने के लिए इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

कोतवाली मल्लीताल_ 05942-2352424

प्रभारी निरीक्षक मल्लीताल: 9411112869

पुलिस कंट्रोल रूम नैनीताल: 9411112979

फिलहाल सभी की निगाहें रेस्क्यू टीमों पर टिकी हैं और अर्णव की सकुशल वापसी के लिए तलाश लगातार जारी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *