नैनीताल की मालरोड के समीप लैपर्ड की गश्त ने बड़ाई क्षेत्रवासियों की मुश्किलें_घर के बाहर टहलता है..Video


उत्तराखण्ड में नैनीताल की मॉलरोड के समीप एक ऐसी जगह है जहां एक वयस्क गुलदार आए दिन चहलकदमी करता कैमरे में कैद होता है। स्थानीय निवासी ने कहा की अपनी सुरक्षा देखते हुए उस जगह को ठीक समय से पार करें।

नैनीताल में मल्लीताल के घने रिहायशी क्षेत्र राजपुरा के समीप टी पॉइंट में दिलावर नामक व्यक्ति का मकान है। इसके ठीक सामने नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी(ईओ)रोहिताश शर्मा का भी घर है। ये जगह मॉलरोड में ग्रैंड होटल और नानक होटल के ठीक पीछे महज़ 50 मीटर दूर है।
दिलावर ने बताया कि एक दिन ई.ओ.साहब ने उन्हें गुलदार होने का एहसास होने की बात कही, जिसके बाद उन्होंने अपने घर के बाहर पिछले माह एक सी.सी.टी.वी.कैमरा लगा लिया। घर की टिन की छत में किसी जानवर के कूदने और चलने का एहसास होने पर उन्होंन सी.सी.टी.वी.फुटेज चैक की तो उनके होश उड़ गए।
उसमें, घर के ठीक बाहर, वयस्क गुलदार के इधर उधर जाने के साफ प्रमाण मिल गए। सोमवर रात भी उन्होंने ऐसी ही आहट सुनी तो आज सवेरे कैमरा चैक किया। वो बड़े साइज का गुलदार घर के बाहर गश्त लगाता साफ नज़र आ गया। दिलावर ने कहा कि वो जानवर और अपनी सुरक्षा देखते हुए तय समय से घर में घुस जाते हैं।
उन्होंने, होटल, रैस्टोरेंट, दुकान आदि में काम कर देर में आने वालों को झुंड में गाने सुनते और लाठियां लेकर आने की नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि गुलदार के आने के समय में अंधेरे, वीरान और सुनसान मार्ग में जाने से जितना बचा जा सके उतना अच्छा है।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


नैनीताल की मालरोड के समीप लैपर्ड की गश्त ने बड़ाई क्षेत्रवासियों की मुश्किलें_घर के बाहर टहलता है..Video
रामनगर से हल्द्वानी तक_नैनीताल जिले में बदले जाएंगे कई मतदान केंद्र, निर्वाचन आयोग ने दी मंजूरी..
दिवाली पर नैनीताल पुलिस का महाप्रहार, 33 वारंटी गिरफ्तार..
उत्तराखंड के पांच जिलों में बदलेगा मौसम, बारिश – बर्फबारी के आसार
पांच राज्यों में चुनावी रणभेरी बजाने की तैयारी में चुनाव आयोग