उत्तराखंड में दो दिन का राजकीय शोक घोषित..



उत्तराखंड :
स्वर सम्राज्ञी , देश की आवाज़ स्वर कोकिला लता मंगेश्कर, महान गायिका के आकस्मिक निधन होने पर उनके सम्मान में दो दिन का राजकीय शोक घोषित करते हुए शासन ने आदेश जारी कर दिया है।

उपर्युक्त विषय के संबंध में भारत सरकार के पत्र संख्या – 3/1/2022-पब्लिक दिनांक 06.02.2022 द्वारा कुमारी लता मंगेश्कर, महान गायिका के दिनाँक 06.02.2022 को आकस्मिक निधन होने के फलस्वरूप कुमारी लता मंगेश्कर, महान गायिका के सम्मान में 02 दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है।
इस सम्बन्ध में मुझे यह कहने का निदेश हुआ है कि भारत सरकार द्वारा लिए निर्णय के अनुरूप दिनांक
06.02.2022 एवं दिनांक 07.02.2022 को दो दिन के लिए प्रदेश में कुमारी लता मंगेश्कर, महान गायिका के सम्मान में राजकीय शोक रहेगा तथा प्रदेश के समस्त जनपदों के सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किये जायेंगे। कृपया उपरोक्तानुसार समुचित कार्यवाही करने का कष्ट करें।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




विश्व के टॉप वैज्ञानिकों में शामिल हुईं प्रो. वीना पाण्डे, कुमाऊं विश्वविद्यालय को मिला वैश्विक गौरव
Watch : ये तो हद हो गई_नैनीताल में घूमने आ रहे हैं या चोरी करने…?
Haldwani_ये है ताला तोड़कर लाखों उड़ाने वाला बब्लू ..Video
“लोग टूट जाते हैं…” अदब का सबसे नरम लहजा ख़ामोश हो गया_ बशीर बद्र नहीं रहे
ऊपर असली नोट, नीचे नकली गड्डियां_17 डब्बों में करोड़ों रुपये..