BREAKING : नैनीताल ज़िले में कल सभी स्कूल रहेंगे बंद..आदेश जारी..


नैनीताल : उत्तराखंड में हो रही भारी बारिश के चलते अब नैनीताल जिले में भी 13 अगस्त 2025 (बुधवार) को कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, निजी विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित कर दिया गया है।
बताते चले मौसम विभाग में पूरे राज्य में 14 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है जिसके चलते प्रशासन अलर्ट मोड में है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून ने 13 अगस्त को जनपद नैनीताल में भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। विभाग ने जिले के कई इलाकों में रेड अलर्ट घोषित किया है। इसके साथ ही आकाशीय बिजली, नदियों-नालों में तेज बहाव और भूस्खलन की आशंका भी जताई गई है।
जिलाधिकारी नैनीताल ने सुरक्षा को देखते हुए बुधवार, 13 अगस्त को जिले के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय और निजी विद्यालय (कक्षा 1 से 12 तक) तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है।
मुख्य शिक्षाधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं, साथ ही चेतावनी दी गई है कि आदेश की अवहेलना करने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।




लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


नैनीताल की लाइफलाइन लोअर माल रोड फिर गुलजार,, दौड़ने लगे वाहन..
डिजिटल दौर में किताबों से जोड़ने की अनूठी पहल, DSB में बांटी गईं 4000 मुफ्त पुस्तकें
पुस्तकदान कार्यक्रम में कुलपति प्रो लोहनी सम्मानित
हल्द्वानी में 10000 नई स्ट्रीट लाइट लगेंगी, नगर निगम की बैठक में 17 प्रस्ताव पास
उत्तराखंड_MLA विनोद कंडारी की स्कॉर्पियो का एक्सीडेंट