BREAKING : नैनीताल जिलें में बंद रहेंगे सभी स्कूल..


नैनीताल।
भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा 16 सितम्बर को जनपद नैनीताल में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। संभावित आपदा के दृष्टिगत जिला प्रशासन ने एहतियातन कदम उठाते हुए जनपद के समस्त शासकीय, अशासकीय विद्यालय (कक्षा 1 से 12 तक) तथा आंगनबाड़ी केन्द्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है।
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि खराब मौसम के कारण विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोपरि है। ऐसे में किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचाव हेतु विद्यालयों व आंगनबाड़ी केन्द्रों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है।
जिला प्रशासन ने मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। साथ ही सभी आवश्यक सेवाओं और आपात कार्यवाही को सतर्कता के साथ जारी रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।
जिला मजिस्ट्रेट वंदना ने अपील की है कि खराब मौसम के दौरान लोग अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें और सुरक्षित स्थानों पर ही रहें।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Nainital – बरसाती नाले की रफ्तार देख छूटे पसीने_पाण्डे छोड़ गांव के घरों में घुसा पानी..Video
उत्तराखंड में 2026 की सबसे बड़ी MDMA बरामदगी..
नैनीताल में नॉन स्टॉप बारिश,, झील में समाया कई टन मलबा_ पर्यटकों की गाड़ी पर गिरा बोल्डर
भारी बारिश के बीच नैनीताल जिले में कल बंद रहेंगे सभी स्कूल..heavy rain alert
पहाड़ से मैदान तक आफत की बारिश, हाई अलर्ट पर नैनीताल_इस जिले में छुट्टी घोषित