Ad

उत्तराखंड के इन जिलों में आज तेज़ बारिश का अलर्ट..

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में मंगलवार को भी कई दौर की तेज बारिश होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चम्पावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले में भारी से भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, अन्य जिलों में भी तेज गर्जन के साथ कई दौर की तेज बारिश होने की संभावना है।

ADVERTISEMENTSAd

उत्तराखंड में मानसून की दस्तक के बाद पूरे प्रदेश भर में भारी बारिश का दौर जारी है,पहाड़ से लेकर मैदान तक लगातार हो रही बारिश के चलते भूस्खलन के साथ ही नदी नाले उफान पर है।

ऐसे में मौसम विभाग ने आने वाले दो से तीन दिनों के लिए एक बार फिर से पूर्वानुमान जारी किया है जिसके चलते पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश देखने को मिल सकती है।

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने कहा कि दो से तीन दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश देखने को मिल सकती है खासकर देहरादून जिले सहित आसपास के इलाकों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं पौड़ी,टिहरी,नैनीताल,चंपावत बागेश्वर,जिले में तेज़ बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है,हालांकि यह सिलसिला दो से तीन दिनों तक जारी रहने का अनुमान है। ऐसे में भारी बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने आम जनता को बेहद सतर्कता बरतने की चेतावनी जारी की है

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *