

उत्तराखंड : हरिद्वार के थाना बहादराबाद क्षेत्रांतर्गत कल यानी रविवार को देर रात बौंग्ला बाईपास में कर्मठ सीओ ज्वालापुर शांतनु पाराशर रात्रि से ही पुलिस टीम के साथ यातायात व्यवस्था व जाम खुलवाते हुए कांवड़ियों को सुरक्षित उनके गंतव्यों के लिए रवाना कर रहे थे।
समय लगभग 1.55 बजे रात्रि रुड़की की तरफ से तेजी से आने वाले अज्ञात मोटरसाइकिल सवार ने सीओ ज्वालापुर को टक्कर मार दी जिससे वह सड़क पर गिर गए।
पुलिस टीम द्वारा शान्तनु पाराशर को तत्काल हरिद्वार के सिटी अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार व डॉक्टर के परामर्श पर देहरादून मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती किया गया जहां वे उपचाराधीन हैं।
एसएसपी द्वारा डॉक्टर से वार्ता की गई है डॉक्टर के अनुसार सर में लगी चोट पर एमआरआई टेस्ट करवाया गया था जिसकी रिपोर्ट नॉर्मल आई है। बाएं पैर में फ्रैक्चर हुआ है। सर्वाइकल में L1व L2 में भी दर्द बताया जा रहा है, जिसका इलाज जारी है।
थाना बहादराबाद में अज्ञात मोटरसाइकिल सवार के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया है।
हरिद्वार पुलिस बेहद कर्मठ एवं जुझारू शांतनु पाराशर के जल्द स्वस्थ होने की कामना करती है और उम्मीद करती है कि स्वास्थ्य लाभ होने पर जल्दी ही वे पुनः हमारे बीच उपस्थित होंगे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




MBPG छात्रसंघ चुनाव मतगणना : आर्यन की बंपर बढ़त कायम
MBPG छात्रसंघ चुनाव मतगणना : तस्वीर साफ..
MBPG चुनाव मतगणना अपडेट,, 4th round
MBPG चुनाव – आर्यन की बड़ी बढ़त..बरकरार
MBPG छात्रसंघ चुनाव_ आर्यन बेलवाल 78 वोटो से आगे