जाम से निजात, हवा में सैर_नैनीताल-कैंचीधाम-भीमताल-भवाली रोपवे की तैयारी शुरू


उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों को मैदानों से नैनीताल, कैंचीधाम और भीमताल पहुंचने में आसानी हो इसके लिए केंद्र और राज्य सरकार के निर्देशों पर एक निजी कंपनी ने रोपवे का सर्वे शुरू कर दिया है। भीमताल में शुरू हुए सर्वे के बाद पर्यटकों और स्थानीय लोगों को जाम से राहत मिलने की उम्मीद जागने लगी है।
नैनीताल समेत पहाड़ों में बसे भीमताल और कैंचीं धाम जाने वाले पर्यटकों को आने वाले समय में रोपवे के ज़रिये बड़ी सुविधा मिल सकती है। इसके लिए नैनीताल के रानीबाग में पहला स्टेशन और दूसरा भीमताल में लगाने का सर्वे चल रहा है। इसके बाद, भीमताल से भवाली और फिर भवाली से नैनीताल और कैंचीं धाम तक रोप वे चलाने की संभावनाएं सर्वे के माध्यम से खोजी जा रही हैं।
रोपवे कंपनी के सुपरवाइजर मयंक श्रीवास्तव ने बताया कि इस परियोजना को लेकर एजेंसी ने भीमताल से सर्वे का काम शुरू कर दिया है। लगभग 35 किलोमीटर लम्बी इस प्रस्तावित रोपवे लाइन में लगभग पाँच स्टेशन बनाए जाने हैं। ये स्टेशन रानीबाग, भीमताल, भवाली, नैनीताल और कैंची धाम में होंगे।
अभी
रोपवे परियोजना में एजेंसी ने भीमताल के सिडकुल में आधुनिक मशीनों के माध्यम से सर्वे का काम शुरू कर दिया है।
इस परियोजना के पूरे होने से जहां एक तरफ पर्यटकों को बाधित यातायात और जाम से राहत मिलेगी, वहीं दूसरी तरफ वो हवा से पहाड़ों के सौंदर्य का आनंद ले सकेंगे। पर्यटन से जुड़ी सुविधाओं को बढ़ावा देने की दिशा में केंद्र और राज्य सरकार की यह योजना एक बड़ा और अहम कदम माना जाएगा।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




ध्यान दें ..NH-109 अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर बढ़ा खतरा_ट्रैफिक डायवर्ट..
2027 की नब्ज़ टटोलने उत्तराखंड पहुंचे BJP चीफ नितिन नवीन..
Haldwani_ कमरे में फंदे से लटका मिला छात्र का शव_परिवार सदमे में..
झील किनारे चला महा सफाई अभियान, बोतलों और प्लास्टिक कचरे से भरे मिले पार्क और नाले
Nainital – HC के आदेश के बाद डीएसए मैदान में अदा हुई ईद की नमाज़.. देश में खुशहाली की दुआ