निर्माण या विनाश ? कुंड बाईपास बना जानलेवा_हाईकोर्ट ने जवाब मांगा


उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने रुद्रप्रयाग के कुंड में हो रहे बाईपास निर्माण की तलहटी में बसे सैमी धसारी गाँव, केदारनाथ हाइवे चारधाम यात्रा मार्ग पर हो रही पत्थरों की बरसात व निर्माण का मलुवा मंदाकिनी नदी में समाने संबंधी जनहित याचिका पर सुनवाई हुई। मामले में खंडपीठ ने जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग समेत कार्यदायी संस्था को एक सप्ताह में जवाब दाखिल करने को कहा है।
अधिवक्ता दुष्यंत मैनाली ने बताया कि रुद्रप्रयाग के सैमी धसारी निवासी मदन सिंह रावत ने जनहित याचिका दायर कर कहा कि रुद्रप्रयाग के कुंड में हो रहे बाईपास के निर्माण के चलते तलहटी में बसे गाँव सहित केदारनाथ हाइवे में पत्थरों की बारिश हो रही है। साथ ही निर्माण कार्य का मलुवा भी मंदाकिनी नदी में समा रहा है।
निर्माण कार्य के दौरान कार्यदायी संस्था की तरफ से कोई सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए हैं, और न ही मलुवा निस्तारण के लिए कोई दम्पिंग जोन बनाया गया हैं। निर्माण कार्य के दौरान हो रही पत्थरों की बारिश से केदारनाथ हाइवे सहित गाँव के लोगों को खतरा उत्पन्न हो गया है। याचिका में उच्च न्यायालय से प्रार्थना की गई है कि कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य के दौरान ग्रामीणों की सुरक्षा के उपाय करने के निर्देश जारी किए जाएं।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




खनन नियमावली को हाई कोर्ट में चुनौती_ रॉयल्टी वसूली निजी हाथों में क्यों ?
भीमताल प्राधिकरण के पेंच से परेशान_मंत्री कैड़ा ने CM के सामने उठाए मुद्दे
‘वननेस वन’ हल्द्वानी में 23 अगस्त को संत निरंकारी मिशन का जन आंदोलन
हाईकोर्ट शिफ्टिंग पर तीखी बहस, हल्द्वानी में फॉरेस्ट लैंड पर क्यों ? एक्ट का उल्लंघन है जेल होनी चाहिए_ फैसला सुरक्षित
उत्तराखंड में ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल पर बड़ा अपडेट..