सांसद अजय भट्ट के सामने आंदोलनकारियों ने किया राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम का बहिष्कार


उत्तराखण्ड के नैनीताल में राज्य स्थापना दिवस के मौके पर राज्य आंदोलनकारियों ने कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया। पूर्व विधायक नारायण जंतवाल और दिवंगत राज्य आंदोलनकारी लक्ष्मण नारायण लोहानी ‘लछु’ को श्रद्धांजलि देते हुए सांसद ने कार्यक्रम के समाप्ति की घोषणा कर दी।

नैनीताल में आज राज्य स्थापना दिवस के मौके पर सवेरे मैरेथोंन के बाद शहीद प्रताप सिंह बिष्ट स्मारक में सांसद अजय भट्ट का श्रद्धांजलि और माल्यार्पण कार्यक्रम था। इसके बाद नौकायन शो, सांस्कृतिक कार्यक्रम और फ़ूड फेस्टिवल का प्रोग्राम रखा गया था। शहीद को श्रद्धांजलि और फ़ूड फेस्टिवल उद्घाटन के साथ ही सरकारी विभागों के डिस्प्ले में पहुंचकर सांसद ने जायज़ा लिया।
इस दौरान सवेरे दस बजे से बुलाए गए राज्य आंदोलनकारी नाराज़ हो गए और उन्होंने मुख्य स्टेज पर चढ़कर कार्यक्रम बहिष्कार की घोषणा और जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। इससे कुछ देर पहले ही दिवंगत पूर्व विधायक और राज्य आंदोलनकारी को श्रद्धांजलि देते हुए जिला प्रशासन ने सांस्कृतिक कार्यक्रम को स्थगित कर दिया था।
आंदोलनकारियों ने विरोध किया तो सांसद अजय भट्ट मुख्य मंच पर चढ़े और माइक लेकर पहले अपनी देरी का कारण बताया और फिर आंदोलनकारियों से देरी के लिए माफ़ी मांगी। उन्होंने स्टेज से ही कार्यक्रम को स्थगित करने की घोषणा कर दी। सभी राज्य आंदोलनकारी और वहां मौजूद लोग वापस लौट गए।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


सांसद अजय भट्ट के सामने आंदोलनकारियों ने किया राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम का बहिष्कार
उत्तराखंड_ 26 साल का सफर, शहीदों के सपनों का संकल्प
इस दिवाली शुद्धता भी, स्वरोजगार भी…नगर निगम की पहल ने हुनर को दिया बाजार
एकता के दीप जलाएं, खुशियों से रोशन हो हर आंगन…CM धामी ने दी प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं
जेनी प्रकरण_ चुनावी आहट के बीच 23 साल पुराना मामला गरमाया