Ad

गुलदार ने गोठ में घुसकर गाय मारी, विभाग ने पिंजरा लगाकर कैद किया_Video

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

ब्रेकिंग news – उत्तराखण्ड के भीमताल में गाय के गोठ में घुसकर गाय को मारने वाला गुलदार हुआ पिंजरे में कैद। रविवार रात को ही गुलदार को रैस्क्यू सेंटर शिफ्ट कर दिया गया।

ADVERTISEMENTSAd

नैनीताल जिले में भीमताल के पांडेय गांव से लगे जिप्टी करकोटक क्षेत्र में एक गुलदार ने पिछले दिनों गाय के गोठ में घुसकर गाय को मौत के घाट उतार दिया था। ग्रामीण इस घटना के बाद दहशत में थे और गुलदार को पिंजरे में कैद करने की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों की नाराजगी देखते हुए सुरक्षा के दृष्टिगत वन विभाग ने क्षेत्र में पिंजरा लगाया। रविवार रात गुलदार पिंजरे में कैद हो गया।

क्षेत्रीय रेंज ऑफिसर विजय मेलकानी ने बताया कि ये 8 से 9 वर्षीय मादा गुलदार है। दो दिन पूर्व इसने एक गौशाला में घुसकर गाय को मार डाला। विभाग में उच्च स्तर से अनुमती मिलने के बाद वहां पिंजरा लगाया गया। दीवाली की रात मादा गुलदार पिंजरे में कैद हो गई, जिसे रात में ही रानीबाग स्थित रैस्क्यू सेंटर शिफ्ट कर दिया गया। गुलदार के पकड़े जाने से बाद क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *