27 साल का शानदार सफर_ इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल ने धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस


हल्द्वानी। इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल ने शुक्रवार को अपना 27वां स्थापना दिवस पूरे उत्साह और भव्यता के साथ मनाया। विद्यालय के 27 वर्ष पूरे होने के अवसर पर छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, प्रेरक भाषणों और काव्य पाठ के माध्यम से कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक डॉ. दीपक बल्यूटिया, संजय बल्यूटिया, गायत्री बल्यूटिया, प्रधानाचार्य अनुराग माथुर, उप-प्रधानाचार्या ममता तनेजा तथा कोऑर्डिनेटर प्रियंका शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय एन.सी. बल्यूटिया को श्रद्धापूर्वक याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इसके बाद विद्यालय के संगीत विभाग ने मनमोहक प्रस्तुति देकर माहौल को संगीतमय बना दिया। कक्षा 11 की छात्राओं वंशिका सुयाल और शिवा ने अपने प्रेरणादायक संबोधनों में विद्यालय के उज्ज्वल भविष्य की कामना की, जबकि कक्षा 12 के छात्र निपुण पाण्डे ने अपनी भावपूर्ण कविता से सभी का दिल जीत लिया। पूरे कार्यक्रम का प्रभावशाली संचालन कक्षा 12 की छात्रा हिमांशी सनवाल ने किया।

विद्यालय के 27 वर्ष पूरे होने के अवसर पर प्रबंधक डॉ. दीपक बल्यूटिया ने अपने अनुभव और यादगार संस्मरण साझा करते हुए विद्यालय की विकास यात्रा पर प्रकाश डाला। वहीं प्रधानाचार्य अनुराग माथुर ने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मचारियों और विद्यार्थियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए विद्यालय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में स्मिता पंत, संगीत विभाग के संजय गोस्वामी, मोहित पंत, गौरव कुमार तथा विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं और कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




आज मां ने बुला लिया”, नंदा-सुनंदा महोत्सव में भावुक हुए सीएम धामी
मां नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर नैनीताल, सीएम धामी ने मांगी प्रदेश की सुख-समृद्धि
कल मां नंदा-सुनंदा की विदाई_नैनीताल-भवाली में ट्रैफिक बदला, कई रूट डायवर्ट, निकलने से पहले पढ़ें
ज्योलिकोट में अब तक क्या हुआ, हाईकोर्ट ने पूरी रिपोर्ट तलब की_6 सस्पेंड..
यूओयू में वित्तीय प्रबंधन पर मंथन, परिसर में शुरू हुआ ईवी चार्जिंग स्टेशन