

भारतीय सेना की आर्टिलरी रेजिमेंट में महिला अधिकारियों के पहले बैच को शामिल किया गया. चेन्नई के अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी (OTA) में सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा करने के बाद 5 महिला अधिकारी आज (29 अप्रैल) को आर्टिलरी रेजिमेंट में शामिल हुईं.
चेन्नई के डीजी आर्टिलरी आदोष कुमार ने इस मौके पर गर्व जताते हुए कहा, रेजीमेंट आर्टिलरी के लिए महिला अधिकारियों का हमारे साथ स्वागत करने का ये एक महत्वपूर्ण अवसर है. हमें उनकी क्षमता पर पूरा भरोसा है और यकीन है कि वे भविष्य में कमांड आर्टिलरी यूनिट सहित अपने संबंधित भविष्य में बहुत अच्छा कार्य करेंगी.

भारतीय सेना ने पहली बार पांच महिला अधिकारियों को अपनी आर्टिलरी रेजिमेंट (तोपखाना रेजिमेंट) में शामिल किया है। महिला अधिकारी शनिवार को चेन्नई में ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (OTA) में अपना प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद रेजिमेंट ऑफ आर्टिलरी में शामिल हो गई हैं। ओटीए चेन्नई में हुई पासिंग आउट परेड में 186 कैंडिडेट शामिल थे। इनमें 29 कैंडिडेट भूटान के नागरिक हैं। पासिंग आउट परेड का रिव्यू बांग्लादेश के सेना प्रमुख सीओएएस जनरल एसएम शफीउद्दीन अहमद ने किया।

सैन्य सूत्रों ने बताया कि रेजिमेंट ऑफ आर्टिलरी में शामिल होने वाली महिला अधिकारियों में लेफ्टिनेंट महक सैनी, लेफ्टिनेंट साक्षी दुबे, लेफ्टिनेंट अदिति यादव और लेफ्टिनेंट पवित्र मुदगिल शामिल हैं। सूत्रों ने कहा कि पांच महिला अधिकारियों में से तीन को चीन की सीमा पर तैनात इकाइयों में तैनात किया गया है और अन्य दो को पाकिस्तान से लगती सीमा के पास “चुनौतीपूर्ण स्थानों” पर तैनात किया गया है। एक सूत्र ने कहा कि आर्टिलरी रेजिमेंट में महिला अधिकारियों की कमीशनिंग भारतीय सेना में चल रहे बदलाव के दौर का बड़ा प्रमाण है।
जनवरी 2023 में ही थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे ने आर्टिलरी इकाइयों में महिला अधिकारियों को नियुक्त करने के निर्णय की घोषणा की। बाद में इस प्रस्ताव को सरकार ने मंजूरी दे दी थी। इसके बाद भारतीय सेना ने पहली बार अपनी तोपखाना (आर्टिलरी) रेजीमेंट में पांच महिला अधिकारियों को शामिल किया है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Uttrakhand : पहाड़ से मैदान तक आफत की बारिश, 179 सड़कें बंद_नैनीताल में गौला-कोसी-नंधौर पर नजर
भारी मिस्टेक_ अपनी जान खुद खतरे में डाल दी, सांस रोक देगा ये Video
Watch_कैंची धाम की शांत शिप्रा का रौद्र रूप…
Nainital – बरसाती नाले की रफ्तार देख छूटे पसीने_पाण्डे छोड़ गांव के घरों में घुसा पानी..Video
उत्तराखंड में 2026 की सबसे बड़ी MDMA बरामदगी..