Ad

जम्मू में भीषण सड़क हादसा 21 लोगों की मौत,CM योगी ने जताया दुख

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

जम्मू के अखनूर से दिल दहला देने वाली खबर आई है, भीषण सड़क हादसे की श्रद्धालुओं से भरी एक बस के गहरी खाई में गिरने से अब तक 21 लोगों की मौत हो गई है. जबकि इस दर्दनाक हादसे में 40 से ज्यादा लोग जख्मी हो गए हैं।

ADVERTISEMENTSAd

जम्मू-कश्मीर में हुए बस हादसे का यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया और इस हादसे पर दुख जताया है. सीएम ने अधिकारियों को तत्काल प्रशासन संपर्क के निर्देश दिए हैं।

वहीं हादसे पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया है. अपने शोक संदेश में उन्होंने लिखा कि, ‘जम्मू-कश्मीर में एक दुर्भाग्यपूर्ण बस दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद है. इस दुर्घटना में अपने आत्मीय जनों को खोने वाले शोक संतप्त लोगों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं. उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों को जम्मू-कश्मीर के अधिकारियों से निरंतर संपर्क बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें’।

जम्मू-कश्मीर के अखनूर में उत्तर प्रदेश के हाथरस की एक बस खाई में गिर गई, जिससे बड़ा हादसा हो गया है. इस हादसे में अब तक 21 लोगों की मौत हो गई है और 40 लोग घायल हो गए हैं. जिनमें से कईयों की हालत गंभीर बनी हुई है. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस सड़क हादसे का संज्ञान लिया है और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

हाथरस जिलाधिकारी अर्चना वर्मा ने बताया कि, जम्मू के अखनूर में एक एक्सीडेंट हुआ है. यह बस हाथरस की बताई जा रही है. जिसमें लोगों की मौत भी हुई है और कुछ लोग गंभीर रूप घायल भी हुए हैं. इस बारे में डीसी जम्मू से बात की गई है, वहां की टीम हमारी टीम के संपर्क में है. नायब तहसीलदार की अध्यक्षता में एक टीम को जम्मू रवाना किया गया है. जिला प्रशासन ने इस संबंध में हेल्पलाइन नंबर 05722227041 और 05722227042 भी जारी किए हैं. उन्होंने कहा कि, यदि किसी व्यक्ति के यहां से कोई भी जम्मू गया हो वह सूचना दे सकता है और जरूरत पर सूचना ले भी सकता है।

जानकारी के मुताबिक, जम्मू-पूंछ नेशनल हाईवे (144ए) पर अखनूर के टूंगी मोड़ इलाके में एक यात्री बस गहरी खाई में जा गिरी. पुलिस और स्थानीय लोगों की ओर से बचाव अभियान चलाया जा रहा है. घायलों को अखनूर उपजिला अस्पताल भेजा गया है. जहां से गंभीर रूप से घायल यात्रियों को जम्मू मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

घटना की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों का रेस्क्यू कर हॉस्पिटल में भर्ती कराया है. चश्मदीदों के मुताबिक, हादसा इतना भीषण था कि कई लोगों की लाशें बस में फंस बुरी तरह से फंस गई थीं. हालांकि पुलिस ने काफी मशक्कत करने के बाद मृतकों के कई शव को बाहर को निकाला।

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि बस के खाई में गिरने की खबर पुलिस को देकर सभी ग्रामीण रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई. बस में बुरी तरह से फंसे मृतकों को बड़ी मुश्किल से पुलिस और ग्रमीणों ने बाहर निकाला. वहीं, सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीक के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है और गंभीर रूप से घायल मरीजों को मेडिकल हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *