

उत्तराखण्ड के नैनीताल में मूसलाधार बरसात के बावजूद छात्र छात्राओं का जोश देखने लायक था। बरसात में भीगते हुए बच्चों ने तन मन से भारत की रक्षा करने का प्रण लिया। व्यापारिक संगठनों ने भीगते बच्चों को रिफ्रेशमेंट बांटे।
नैनीताल में रातभर लगातार हुई बरसात के बावजूद पंत पार्क में सवेरे साढ़े छह बजे विभिन्न स्कूलों के बच्चे एकत्रित हुए। मौका था 78वें स्वतंत्रता दिवस की प्रभात फेरी में शामिल होने का। कक्षा छह से बारह तक के बच्चे इस मौके पर कतार में चलते हुए “भारत माता की जय”, “वनदे मातरम”, “भारत माता की रक्षा कौन करेगा ? हम करेंगे हम करेंगे”, “रक्षा कैसे करोगे कैसे करोगे ? तन से करेंगे मन से करेंगे” जैसे नारे लगाते दिखे।
मूसलाधार बरसात के बीच रैली मल्लीताल स्थित पंत पार्क से शुरू हुई और मॉलरोड होते हुए तल्लीताल गांधी प्रतिमा तक गई और वापस पंत पार्क में सम्पन्न हो गई। इस दौरान नैनीताल होटल एवं रेस्टोरेंट एसोसिएशन ने बच्चों के लिए रिफ्रेशमेंट की और माँ नयना देवी व्यापार मंडल ने लड्डू और तिरंगे की व्यवस्था की थी।
रैली में सी.आर.एस.टी.इंटर कॉलेज, भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय, बालिका विद्या मंदिर, के.एल.साह ट्रस्ट बालिका विद्या मंदिर ‘एसडेल’ आदि के छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला प्रशासन और नैनीताल पुलिस का बड़ा योगदान रहा।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


दशहरा पर नैनीताल पुलिस अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर निगरानी..haldwani
गैरसैंण के समर्थन में पूर्व IAS, पूर्व सैनिक और आंदोलनकारी एकजुट..
“बोला जा नहीं रहा, गाना क्या गाओगे..” दिलेर मेहंदी पर भड़के मंत्री सुबोध उनियाल
दिवाली से पहले उत्तराखंड में मिठाई की दुकानों के लिए नए नियम_ बेकरी प्रोडक्ट भी दायरे में..
2027 चुनाव से पहले उत्तराखंड में दल-बदल_ रामशरण नौटियाल ने फिर मारी पलटी